चीन में फिर कोरोना की दस्तक, 23 नए मामले, कई शहरों में पाबंदियां लागू

चीन में भी फिर नए मामले आने शुरू हो गए हैं. कोरोना संक्रमण में तेजी के बाद चीन ने अपने यहां ग्वांगदोंग इलाके में कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं.

Advertisement
चीन में फिर लौटा कोरोना का कहर (फाइल फोटो: Getty) चीन में फिर लौटा कोरोना का कहर (फाइल फोटो: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST
  • चीन के ग्वांगदोंग इलाके में सख्ती बढ़ाई गई
  • एक दर्जन से ज्यादा नए मामले सामने आए

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस की ताजा लहर अपना असर दिखा रही है. अब कोरोना की जहां उत्पत्ति हुई यानी चीन में भी फिर नए मामले आने शुरू हो गए हैं. कोरोना संक्रमण में तेजी के बाद चीन ने अपने यहां ग्वांगदोंग इलाके में कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं. 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 31 मई को चीन में 23 नए कोरोना केस दर्ज किए गए, उससे एक दिन पहले 27 केस सामने आए थे. इनमें करीब एक दर्जन केस साउथ ग्वांगदोंग इलाके में ही सामने आए हैं, इसलिए इन इलाकों में पाबंदियों का ऐलान किया गया है. 

ग्वांगदोंग इलाके में लगाई गई हैं ये पाबंदियां...
एक दर्जन केस आने के बाद ही चीन ने सख्ती बढ़ा दी. अब ग्वांगदोंग से बाहर जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कोरोना का टेस्ट करवाना होगा, साथ ही यहां आने वाले व्यक्ति को भी टेस्ट करवाना होगा. ग्वांगदोंग प्रांत हॉन्गकॉन्ग के इलाके से सटा हुआ है.  

चीन ने अब ग्वांगदोंग इलाके में जगह-जगह कोविड टेस्टिंग लैब की व्यवस्था कर दी है, ताकि अगर किसी को टेस्ट करवाना हो तो करवा ले. साथ ही अब जो भी व्यक्ति प्लेन, ट्रेन, बस या प्राइवेट कार से इस इलाके से बाहर जाएगा तो उसे दिखाना होगा कि वो कोविड नेगेटिव है. 

Advertisement

प्रांत के ग्वांगझू शहर में कोरोना के नए मामले सामने आने की वजह से टीमों को टेस्टिंग पर जोर देने को कहा गया है, ऐसे में सोमवार से यहां वैक्सीनेशन को रोक दिया गया है. अभी तक शहर में तीन मिलियन से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं. 

कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है चीन
बता दें कि ग्वांगदोंग में भले ही अभी दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम केस हो लेकिन चीन किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है. चीन ने पहले दावा किया था कि उसने कोविड को कंट्रोल कर लिया है लेकिन कुछ-कुछ वक्त बाद यहां पर कोरोना के नए केस निकलकर सामने आ जाते हैं. 

चीन ने पिछले साल मार्च में ही कोरोना वायरस पर अपनी जीत का ऐलान कर दिया था, वहां कुल केस की संख्या एक लाख से कम ही बताई गई. हालांकि, दुनिया ने कभी चीन के आंकड़ों पर भरोसा नहीं किया. चीन ने अपनी काफी आबादी को वैक्सीन लगा दी है, ऐसा उसका दावा है.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »