IIT जोधपुर के 14 और छात्र कोरोना पॉजिटिव, अब तक 65 स्टूडेंट्स संक्रमित हुए

आईआईटी जोधपुर में कोरोना संक्रमित छात्रों की संख्या बढ़ती जा रही है. यहां के 14 और छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन्हें मिलाकर अब तक यहां के 65 स्टूडेंट्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

Advertisement

aajtak.in

  • जोधपुर,
  • 04 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST
  • IIT जोधपुर के 14 छात्र संक्रमित
  • संक्रमितों को सुपर आइसोलेशन सेंटर में रखा गया

देश में कोरोना का संक्रमण का अब एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में भी फैलने लगा है. राजस्थान के जोधपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के 14 और छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना संक्रमित सभी छात्रों को आईआईटी के सुपर आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. इन्हें मिलाकर अब तक आईआईटी जोधपुर के 65 छात्र कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

Advertisement

जोधपुर की डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि आईआईटी जोधपुर में 14 और छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन सभी को कैम्पस के सुपर आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. 

इससे पहले आईआईटी भुवनेश्वर में भी 28 मार्च को 10 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 

सिर्फ IIT ही नहीं, स्कूल-कॉलेज तक भी पहुंचा कोरोना
कोरोना का संक्रमण सिर्फ आईआईटी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये स्कूल-कॉलेज तक भी फैल चुका है. एक दिन पहले ही कर्नाटक के एक स्कूल में 26 बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं. इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज के भी 13 छात्र और 2 स्टाफ मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं, कश्मीर में भी 36 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 6 स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

Advertisement

राजस्थान में इस साल के सबसे ज्यादा मामले
राजस्थान में शनिवार को कोरोना के इस साल के सबसे ज्यादा मामले आए. शनिवार को पूरे राज्य में 1675 केस दर्ज किए गए, जिसमें जयपुर से 367 मामले रहे. वहीं, तीन लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 11738 हो गई है.

रिपोर्ट- अशोक कुमार

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »