दिल्ली में कैसे होगा वैक्सीनेशन? CM केजरीवाल ने बताया पूरा प्लान

कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के प्रोग्राम पर जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 16 जनवरी से 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी. 1 जगह पर 1 दिन में 100 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी.

Advertisement
केजरीवाल ने दिल्ली में वैक्सीन लगाए जाने पर विस्तार से बताया- केजरीवाल ने दिल्ली में वैक्सीन लगाए जाने पर विस्तार से बताया-

पंकज जैन

  • दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही लगेगी वैक्सीन
  • एक सेंटर पर एक दिन में केवल 100 लोगों की अनुमति
  • शुरुआत 81 सेंटरों से की जा रही है

दिल्ली में वैक्सीनेशन प्रोग्राम के रोल आउट प्लान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने बताया, ''16 जनवरी से देशभर में कोरोना की वैक्सीन लगने का काम शुरू होगा. दिल्ली सरकार ने सारी तैयारियां कर ली हैं, दिल्ली सरकार और दिल्ली वाले वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. आज पूरी टीम के साथ वैक्सीनेशन ड्राइव की तैयारियों का जायजा लिया है. सभी टीम वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं.''

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के प्रोग्राम पर विस्तार से जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, ''16 जनवरी को 81 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी. 1 जगह पर 1 दिन में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. हफ्ते में केवल 4 दिन ही वैक्सीन लगाई जाएगी- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार. इसके अलावा अन्य दिनों में अन्य बीमारियों की रेगुलर वैक्सीन लगाई जाती रहेंगी. हम नहीं चाहते हैं कि दूसरी बीमारियों के वैक्सीनेशन प्रोग्राम को कोई परेशानी हो''

केजरीवाल ने आगे बताया कि दिल्ली में वैक्सीनेशन के लिए शुरुआत 81 सेंटर से की जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इन सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 175 और फिर 1000 तक कर दी जाएगी.

केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को मिल रहे सहयोग पर केजरीवाल ने कहा, ''दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से अब तक 2 लाख 74000 ववैक्सीन की डोज मिली हैं, एक व्यक्ति को 2 डोज लगाई जाएगी और केंद्र सरकार टूट-फूट को ध्यान में रखते हुए 10% एक्स्ट्रा वैक्सीन देती है. ऐसे में 2 लाख 74 हजार वैक्सीन, 1 लाख 20 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए पर्याप्त हैं. लेकिन दिल्ली में 2 लाख 40 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स ने रजिस्टर किया है. ऐसे में उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में बाकी वैक्सीन की डोज भी आ जाएंगीं.''

Advertisement

उन्होंने कहा कि 81 सेंटर में रोजाना 8100 हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी. पिछले 1 साल से कोरोना की वजह से लोग परेशान हैं. वैक्सीन आने के बाद भगवान से प्रार्थना करता हूं कि अब देश, दिल्ली और दुनिया में कोरोना से लोगों को मुक्ति मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »