बिल गेट्स बोले- कोविड से लड़ाई में भारत की रिसर्च और मैन्यूफैक्चरिंग की अहम भूमिका

कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रही दुनिया में भारत की भूमिका काफी अहम है. एक बार फिर इस बयान को बिल गेट्स ने दोहराया है और पीएम मोदी का शुक्रिया किया है.

Advertisement
बिल गेट्स ने की भारत की तारीफ बिल गेट्स ने की भारत की तारीफ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST
  • कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिल गेट्स का बयान
  • भारत की रिसर्च और मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता अहम: बिल गेट्स

जाने माने उद्योगपति और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत के अहम योगदान की बात कही है. बिल गेट्स ने कहा कि भारत की रिसर्च और मैन्यूफैक्चरिंग की क्षमता कोरोना से लड़ाई के खिलाफ काफी अहम है. 

बिल गेट्स ने ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ग्रैंड चैलेंजेज एनुअल मीटिंग 2020 में संबोधन को लेकर कही. बिल गेट्स ने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये जवाब दिया, साथ ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया.

देखें: आजतक LIVE TV

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर बिल गेट्स कोरोना संकट के खिलाफ भारत की भूमिका पर बात कर चुके हैं और इसे पूरी दुनिया के लिए अहम बता चुके हैं. दरअसल, भारत उन देशों में शामिल है जो दुनिया के सबसे बड़े मेडिसिन प्रोड्यूसर हैं, ऐसे में दुनिया में वैक्सीन बनाने की सबसे अधिक क्षमता भारत के पास ही है.

Advertisement


यही कारण है कि भारत में इस वक्त देसी कोविड वैक्सीन के अलावा ऑक्सफर्ड की कोरोना वैक्सीन, रूस की वैक्सीन के भी ट्रायल चल रहे हैं. ताकि मंजूरी मिलने के बाद भारत में उसके प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सके और दुनिया की खपत से मेल खाया जा सके.

गौरतलब है कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज एनुअल मीटिंग 2020 को संबोधित किया था, जहां दुनिया में कई क्षेत्रों में हो रहे इनोवेशन और उसमें भारत के रोल पर बात की थी.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत में हमारे पास एक मजबूत और जीवंत वैज्ञानिक समुदाय है. हमारे पास अच्छे वैज्ञानिक संस्थान भी हैं. कोरोना से लड़ते हुए वे विशेष रूप से पिछले कुछ महीनों के दौरान भारत की सबसे बड़ी संपत्ति रहे हैं.'

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »