क्वीन एलिजाबेथ के छोटे पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण लॉस एंजिलिस का रुख किया है, आपको बता दें, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. ऐसे में पूरे शाही परिवार में हलचल मची हुई है. आइए जानते हैं ये दोनों कहां रहने वाले हैं.
कुछ समय पहले ही इस कपल ने शाही सेवाओं को लेना बंद कर दिया था. उन्होंने ऐलान करते हुए कहा था कि वह रॉयल परिवार के अपने सीनियर पद से पीछे हट रहे हैं. उन्होंने बताया था कि कैसे अब ये जोड़ी अपनी जिम्मेदारी खुद उठाने के लिए तैयार है.
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दोनों ने मेगन के होमटाउन जाने का फैसला किया है. जब तक इस वायरस का कहर खत्म नहीं हो जाता ये यहीं रहने पर विचार कर रहे हैं.
People की रिपोर्ट के अनुसार दोनों अपने बेटे के साथ ऐसी शांत जगह पर रहना चाहते हैं, जहां कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप नहीं है.
बता दें, मेगन मार्कल की परवरिश लॉस एंजिलिस में हुई थी और उनकी मां डोरिया रैगलैंड अब भी वहीं रहती हैं. यहां पर मेगन के कई दोस्त हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं.
आपको बता दें, लॉस एंजिलिस अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. वहीं, कोरोना वायरस का कहर अमेरिका पर बढ़ता जा रहा है. बता दें, अमेरिका में अब दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं. पिछले 24 घंटे में 345 लोगों की मौत हो चुकी है और 18 हजार नए केस सामने आए हैं.
(सभी तस्वीरें इंस्टग्राम ली गई है)