कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से देशभर में 40 दिनों का लॉकडाउन लागू है. इसके बाद भी स्थिति सामान्य होने में काफी वक्त लगेगा. इस माहौल में लोगों को पैसों की दिक्कत हो रही है.
ऐसे में लोग अब लोन का सहारा ले रहे हैं. कई बैंकों ने इमरजेंसी लोन जैसी
स्कीम की शुरुआत भी कर दी है. लेकिन हम आपको आज भारतीय जीवन बीमा निगम
(LIC) के लोन के बारे में बताएंगे. बहुत कम लोग जानते हैं कि एलआईसी से भी
लोन लिया जा सकता है.
एलआईसी अपने ग्राहकों को बैंकों के मुकाबले कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन भी देता है. खास बात ये है कि इस लोन में किस्त चुकाने की बाध्यता नहीं है. इसके अलावा सिर्फ ब्याज चुकाते रहने की भी सुविधा मिलती है.
मतलब ये कि
आपके पास अगर अभी पैसे नहीं हैं तो लोन की किस्त बाद में भी चुका सकते हैं.
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए
https://www.licindia.in/home/policyloanoptions लिंक पर विजिट करना होगा.
यहां जाकर ऑनलाइन लोन के लिए अप्लाई करना होगा.
अगले स्टेप में आपको सारी डिटेल भरनी होगी. इसके बाद पहले से भरा हुआ एक फार्म डाउनलोड करना होगा. इस फॉर्म पर सिर्फ हस्ताक्षर करके इसको स्कैन करना होगा.
स्कैन के बाद दोबारा LIC की वेबसाइट पर अपलोड कर दें. इसके साथ लोन
अप्लाई का प्रोसेस पूरा हो जाता है. आपकी पॉलिसी के आधार पर LIC आपको लोन
देगा.
LIC टर्म लाइफ इन्श्योरेंस पर लोन नहीं देती है. आपको बता दें कि एलआईसी हाउसिंग ने कुछ मामलों में होम लोन पर ब्याज दर कम कर दी है.
.