पूरे भारत में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना वायरस से बचने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इस लॉकडाउन का सख्ती से पालन भी किया जा रहा है. सभी जगह पुलिस की मौजूदगी है ताकि लोग इसका कड़ाई से पालन करें. इसके बावजूद भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं.
इसी क्रम में एक व्यक्ति को लॉकडाउन के दौरान घुड़सवारी करना भारी पड़
गया. जिसके चलते उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा. इतना ही नहीं उसे
पुलिस वालों ने पागल तक समझ लिया. हालांकि वह पागल नहीं था.
यह
मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर का है, यहां एक युवक को पुलिसवाले उस समय
देखकर हैरान रह गए जब वह युवक लॉकडाउन में ही घुड़सवारी करने निकल गया. पहले
तो वहां तैनात सिपाही कुलदीप ने उस युवक को पागल समझा. क्योंकि वह युवक
घोड़े को अजीब तरीके नचा रहा था.
जब युवक को पकड़ा गया तो उसने पूरी
कहानी बताई. दरअसल, वह किसी स्थानीय नेता के यहां काम करता है. और वह भूलवश
घुड़सवारी करने निकल पड़ा था. हालांकि पुलिस ने उसे और घोड़े दोनों को पकड़कर
कोतवाली में भेज दिया.
मालूम हो कि पूरे देश में तेजी से कोरोना
वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस खतरनाक वायरस से अब तक 5860 से
ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 169 लोगों की मौत हो चुकी है. ये
आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं.