कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ है. देशभर के लोग अपने घरों में हैं और सरकार के निर्देशों का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी कई जगहों पर पुलिस को ज्यादा सख्ती बरतनी पड़ रही है.
दरअसल, टिकटॉक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग अपने घर की छत
पर बैठकर ताश के पत्ते खेल रहे हैं. इसी बीच पुलिस का ड्रोन कैमरा वहां
पहुंच जाता है. इस दौरान वीडियो में पुलिस द्वारा दी जा रही चेतावनी भी
सुनाई दे रही है.
वीडियो में आवाज सुनाई दे रही है कि, 'ड्रोन
कैमरे से आपकी निगरानी की जा रही है. अगर आप झुंड बनाकर बैठेंगे तो
कार्रवाई की जाएगी. आप लोग अपने घर पर रहें, अगर ड्रोन कैमरे में आपका
फोटोग्राफ आ गया तो सख्त कार्रवाई होगी.'
इतना सुनते ही और ड्रोन
कैमरे को देखते ही छत पर इकट्ठा हुए लोग भागने लगते हैं. इस वीडियो को सद्दाम अंसारी नाम के टिकटॉक यूजर ने शेयर किया
है. इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और देख रहे हैं.
यहां देखें वीडियो...
मालूम
हो कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या भारत में तेजी के साथ बढ़ रही है.
अब तक देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 6400 के पार हो गई है. जबकि मरने
वालों की संख्या 199 हो गई है. यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.