महाराष्ट्र के यवतमाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा
रही है. जिला अधिकारी एम देवेंद्र सिंह ने कहा है कि पवारपुरा इलाके में
लगे कई हैंडपंप और खाना बनाने वाली महिला के कारण यह संक्रमण तेजी से फैला.
इस इलाके के लगभग 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसकी वजह से लोगों
में दहशत का माहौल है. पूरे यवतमाल जिले में अब तक कुल 84 कोविड मरीज
पाए गए हैं.
(Photo Aajtak)
इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ 305 संदिग्ध लोगों को आइसोलेशन
वॉर्ड में रखा गया है. इनमें से ज्यादातर लोग पवारपुरा और इंदिरा नगर
से हैं. जिसके चलते यह पूरा इलाका अब कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है. इस
इलाके से 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इतनी बड़ी संख्या में मरीज
मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जिला अधिकारी का कहना है कि इस
पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और हर घर पर नजर रखी जा रही है.
(Photo Aajtak)
भीड़-भाड़ वाले शारदा चौक के पास पवारपुरा परिसर आता है. इसी के पास ही इंदिरा नगर बस्ती है. जिसमें कई
झुग्गियां हैं. पवारपुरा भी भीड़-भाड़ वाली बस्ती है. जहां कई गलियां एक
दूसरे से जुड़ी हुई हैं. यहां पर कामगार, मजदूर, छोटा-बड़ा व्यवसाय करने
वाले लोग अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं. इस परिसर में बड़ी संख्या
में लोग रहते हैं. शारदा चौक, भोसा नाका आदि जगहों पर भी 24 घंटे लोगों का
आना-जाना लगा रहता है.
(Photo Aajtak)
यवतमाल में शुरुआत में दुबई से लौटे 9 में 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
इलाज के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया था. फिर दिल्ली के निजामुद्दीन के
तबलीगी जमात के मरकज से लौटे 7 लोगों की वजह से कोरोना का संक्रमण यवतमाल में तेजी से फैला. यवतमाल की मेमन कॉलोनी, कोहिनुर कॉलोनी, शादाब बाग, इंदिरा
नगर, जफर नगर, भोसा परिसर आदि इलाकों में शटडाउन किया गया. जिसके बाद
इंदिरा नगर और पवारपुरा इस प्रतिबंधित क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी
से फैला.
(Photo Aajtak)
जिलाधिकारी एम देवेंद्र सिंह एवं जिला पुलिस अधक्षिक एम. राजकुमार खुद परिसर में गश्त पर हैं. प्रशासन ने यहां पर 5 हॉटस्पॉट बनाए हैं. जिसमें विशेष पुलिस दल को नियुक्त किया है. लोगों के लगातार सैंपल टेस्ट किये जा रहे हैं.
(Photo Aajtak)