आज के समय में अपना घर बनवाना सबसे महंगे सौदों में शामिल हो चुका है. पहले जमीन खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च करनी होती है, फिर उसपर अपने सपनों का आशियाना खड़ा करने के लिए हाउस कंस्ट्रक्शन पर तगड़ा पैसा खर्च (House Construction Cost) होता है. ऐसे में घर तैयार करवाने का प्लान कर रहे ज्यादातर इसमें इस्तेमाल होने वाले सरिया, सीमेंट, ईंट समेत अन्य बिल्डिंग मैटेरियल्स के सस्ता होने का इंतजार करते हैं.
अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो फिलहाल ये रंग लाया है, क्योंकि मुबई से गोवा तक तमाम शहरों में सरिया का दाम गिर (Sariya Price Fall) गया है. गौरतलब है कि सरिया का घर बनवाने में बड़ा रोल होता है, जहां एक ओर ये घर की मजबूती के लिए सबसे जरूरी बिल्डिंग मैटेरियल में शामिल है, तो वहीं ये खर्चीला भी है और इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव आपके हाउस कंस्ट्रक्शन पर होने वाले खर्च का बोझ घटा-बढ़ा देता है.
लगातार गिर रहा Saria का दाम
बीते कुछ समय से TMT Saria का प्राइस लगातार टूटता हुआ नजर आ रहा है. तमाम शहरों में ये सस्ता हो गया है. मई महीने में तेज गिरावट के बाद जून महीने की शुरुआत से ही ये टूटता नजर आया है. अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में आए बदलाव पर नजर डालें, तो...
सरिया की कीमत (18% GST के बिना प्रति मीट्रिक टन)
| शहर | 24 अप्रैल | 20 मई | 5 जून |
| रायपुर | 46,600 रुपये | 42,500 रुपये | 41,700 रुपये |
| रायगढ़ | 46,500 रुपये | 42,000 रुपये | 41,100 रुपये |
| भावनगर | 53,100 रुपये | 48,500 रुपये | 46,900 रुपये |
| राउरकेला | 47,500 रुपये | 43,000 रुपये | 42,100 रुपये |
| हैदराबाद | 50,300 रुपये | 46,200 रुपये | 44,400 रुपये |
| चेन्नई | 51,800 रुपये | 49,000 रुपये | 46,200 रुपये |
| मुंबई | 51,200 रुपये | 47,300 रुपये | 45,900 रुपये |
| जालना | 52,300 रुपये | 46,400 रुपये | 45,500 रुपये |
| गोवा | 54,500 रुपये | 51,500 रुपये | 49,000 रुपये |
इन शहरों के अलावा देश के कई अन्य शहरों में भी इस जरूरी बिल्डिंग मैटेरिल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. सरिया का भाव दिल्ली में गिरकर 47,200 रुपये, जयपुर में 46,300 रुपये, इंदौर में 48,100 रुपये, कोलकाता में 41,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन हो गया है.
खरीदारी से पहले चेक कर लें रेट
Saria Price में हर रोज बदलाव होता है औऱ इसकी अपडेटेड कीमतें अपने शहर में आप आसानी से पता कर सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि मोबाइल या लैपटॉप पर जान सकते हैं. इसके लिए आपको आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.
आजतक बिजनेस डेस्क