पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ 112 करोड़ का फ्रॉड, RBI को दी जानकारी

पंजाब एंड सिंध बैंक का है. बैंक ने बताया है कि दो एनपीए खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है.

Advertisement
पंजाब एंड सिंध बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी पंजाब एंड सिंध बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST
  • दो NPA खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
  • खाते महा एससोसियेटिड होटल्स-एडयार जिंक के हैं

रिजर्व बैंक की तमाम कोशिशों के बाद भी बैंकिंग फ्रॉड के मामले कम नहीं हो रहे हैं. ताजा मामला सरकारी पंजाब एंड सिंध बैंक का है. बैंक ने बताया है कि दो एनपीए खातों में 112.42 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है. ये खाते महा एससोसियेटिड होटल्स और एडयार जिंक के हैं. 

रिजर्व बैंक को दी जानकारी

बैंक ने बताया कि उसने इस धोखाधड़ी के बारे में रिजर्व बैंक को सूचित कर दिया है और वह इस बारे में केन्द्रीय जांच ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है. बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि महा एसोसियेटिड होटल्स प्रा. लि. से संबंधित ऋण खाते में 71.18 करोड़ रुपये का बकाया है. एनपीए खाते को धोखाधड़ी घोषित किये जाने की सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दी जा चुकी है. वर्तमान में महा एसोसियटिड होटल्स का मामला एनसीएलटी में लंबित है. 

Advertisement


 

एक अन्य सूचना में बैंक ने कहा कि एडयार जिंक का एनपीए खाता 41.24 करोड़ रुपये के बकाये के साथ धोखाधड़ी वाला खाता घोषित कर दिया गया है और इसकी जानकारी आरबीआई को दी दी गई है. इस साल अप्रैल में बैंक ने गोल्डन जुबली होटल्स के 86 करोड़ रुपये अधिक के बकाये वाले एनपीए खाते को भी धोखाधड़ी घोषित किया था. 

पीएनबी में भी घोटाला

बता दें कि हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को भी लोन घोटाले का सामना करना पड़ा है. बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) को दिए 3,688.58 करोड़ रुपये के लोन को फ्रॉड घोषित किया है. बैंक ने बताया कि उसने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) के एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) खाते में 3,688.58 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बारे में जानकारी आरबीआई को दी है. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement