रेल यात्रियों को तोहफा, ब्लैंकेट की जगह कमफर्टर... इस ट्रेन में यात्रियों को कल से ही मिलने लगा

रेलवे की ओर से 11 अक्टूबर 2026 से इस ट्रेन में अब पारंपरिक और पुराने कंबल के स्थान पर एक्सक्लूसिव प्रीमियम फ्लोरल कमफर्टर (Floral Comforters) उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

Advertisement
दुर्गापूजा के मौके पर यात्रियों को सौगात. (Photo: ITG) दुर्गापूजा के मौके पर यात्रियों को सौगात. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों सफर के आसान और आरामदायक बनाने में लगा हुआ है. इसी कड़ी में दुर्गा पूजा के खास मौके को यादगार बनाया जा रहा है. खासकर राजधानी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को इसका अनुभव होने वाला है. 

दरअसल, पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) ने दुर्गा पूजा के इस अवसर पर यात्रियों के लिए एक शानदार सौगात पेश की है, जो आपकी यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल कर रख देगी. हावड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को शाही अनुभव मिलने वाला है. 

Advertisement

रेलवे की ओर से 11 अक्टूबर 2026 से इस ट्रेन में अब पारंपरिक और पुराने कंबल के स्थान पर एक्सक्लूसिव प्रीमियम फ्लोरल कमफर्टर (Floral Comforters) उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि ये कमफर्टर न केवल देखने में बेहद खूबसूरत, बल्कि नए कलर में भी है.

स्वच्छता का पूरा ध्यान
यात्रियों के हेल्थ और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पूर्वी रेलवे ने स्वच्छता के मानकों का विशेष ध्यान रखा है. प्रत्येक राउंड-ट्रिप के बाद इन प्रीमियम फ्लोरल कमफर्टर्स की धुलाई और सैनिटाइजेशन किया जाता है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नया यात्री जब ट्रेन में सवार हो, तो उसे साफ-सुथरा बेडशीट, तकिया कवर और ब्लैंकेट मिले.  

रेलवे की यह पहल इस बात का प्रमाण है कि त्योहारी भीड़भाड़ के बीच भी यात्रियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाता है. धीरे-धीरे रेलवे दूसरे ट्रेनों में भी प्रीमियम फ्लोरल कमफर्टर को लागू करने पर विचार कर रहा है. अभी अधिकतर ट्रेनों में यात्रियों को सफेद रंग का बेडशीट दिया जाता है. जबकि ब्लैंकेट का कलर ब्लैक या फिर ब्लू होता है,  रेलवे का ये नया प्रयोग यानी कलरफुल कमफर्टर यात्रियों को पसंद आने वाला है.

Advertisement

अगर आप भी इस दुर्गा पूजा पर अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का फर्स्ट एसी सफर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा. पूर्वी रेलवे की यह शानदार पहल भारतीय रेल को आधुनिकता और यात्री-केंद्रित सेवाओं की एक नई ऊंचाई पर ले जाती है, जहां हर सफर आरामदायक, सुरक्षित और यादगार बन जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »