सिर्फ 1400 रुपये का बेसिक फोन रखते थे 6.4 लाख करोड़ के मालिक बफेट, अब गिफ्ट मिला iPhone

Warren Buffet वारेन बफेट दुनिया के सबसे दिग्गज शेयर बाजार निवेशक हैं और शेयर बाजार के बहुत से निवेशकों के लिए मार्गदर्शक भगवान की तरह हैं. उनका नेटवर्थ करीब 89 अरब डॉलर है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि हाल तक वह सिर्फ 20 डॉलर कीमत का फीचर फोन इस्तेमाल करते थे.

Advertisement
दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशक हैं वारेन बफेट दुनिया के सबसे दिग्गज निवेशक हैं वारेन बफेट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

  • दुनिया के सबसे बड़े शेयर निवेशक हैं वारेफ बफेट
  • उनक संपत्त‍ि 89 अरब डॉलर (6,37,418 करोड़ रुपये) है
  • वह अभी तक सिर्फ 20 डॉलर का बेसिक फोन यूज करते थे
  • अब उन्हें ऐपल के सीईओ ने एक आईफोन गिफ्ट किया है

करीब 89 अरब डॉलर की संपत्त‍ि के मालिक और दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार निवेशक वारेन बफेट अभी तक सिर्फ 20 डॉलर यानी करीब 1400 रुपये का सैमसंग का एक फीचर फोन इस्तेमाल करते थे. अब वह iPhone लेकर चलेंगे. उन्होंने ऐपल के सीईओ टिम कुक का गिफ्ट स्वीकार कर लिया है.

Advertisement

वारेन बफेट दुनिया के सबसे दिग्गज शेयर बाजार निवेशक हैं और शेयर बाजार के बहुत से निवेशकों के लिए मार्गदर्शक भगवान की तरह हैं. उनका नेटवर्थ करीब 89 अरब डॉलर (करीब 6,37,418 करोड़ रुपये) है. यानी वह भारत के सबसे धनी मुकेश अंबानी से भी काफी ज्यादा अमीर हैं. मुकेश अंबानी का कुल नेटवर्थ 67 अरब डॉलर है.

इसे भी पढ़ें:

क्यों नहीं लेते थे फोन गिफ्ट

Apple केसीईओ टिम कुक इसके पहले कई बार बर्कशायर हैथवे के सीईओ वारेन बफेट को आईफोन गिफ्ट करने की कोश‍िश कर चुके हैं, लेकिन बफेट ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया. वह सिर्फ 20 डॉलर में खरीदा हुआ सैमसंग का SCH-U320 मॉडल का फ्लिप फोन इस्तेमाल करते थे.

अब बफेट ने यह घोषणा की है कि उन्होंने आईफोन का गिफ्ट स्वीकार कर लिया है. वारेन बफेट कई बार सार्वजनिक तौर पर स्मार्टफोन के इस्तेमाल से इंकार कर चुके हैं. वह करीब 10 साल से बेसिक फोन का इस्तेमाल कर रहे थे.

Advertisement

इसके पीछे बफेट का तर्क था कि वह 89 साल के बुजुर्ग हो चुके हैं और उनके लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना इतनी सहज बात नहीं है. बफेट ने कहा कि उन्होंने अभी भी स्मार्टफोन नहीं खरीदा है, लेकिन टिम कुक ने उन्हें ऐसा एक फोन गिफ्ट किया है. उन्हें पिछले साल तक बेसिक फोन इस्तेमाल करते ही देखा गया था.

अब मिला ये फोन

सीएनबीएसी के मुताबिक साल 2018 में एक इंटरव्यू में टिक कुक ने कहा था कि यदि वारेफ बफेट स्मार्टफोन के इस्तेमाल में किसी तरह की मदद चाहेंगे तो वह खुद हवाई जहाज से ओहामा (उनके हेड ऑफ‍िस) पहुंच जाएंगे. बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे का मुख्यालय अमेरिका के ओहामा में ही है.

बफेट को अब ऐपल का iPhone गिफ्ट में मिला है और उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल भी वह कॉलिंग के लिए ही करेंगे. गौरतलब है कि बर्कशायर हैथवे ने ऐपल की 5.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 72 अरब डॉलर है.

इसे भी पढ़ें:

कैसे करते हैं शेयर बाजार का काम

अब सवाल उठता है कि दुनिया का इतना बड़ा निवेशक आखिर शेयर बाजार की स्टडी, रिसर्च कैसे करता है. तो एक वेबसाइट के अनुसार बफेट शेयरों की ट्रेडिंग और रिसर्च के लिए ऐपल के ही iPad का इस्तेमाल करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »