बचने के लिए विजय माल्या का नया दांव, बैंकों को 13,960 करोड़ देने का किया वादा

विजय माल्या के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है और यह पैकेज अगर सरकार स्वीकार करती है तो यही उसके बचने का अंतिम विकल्प हो सकता है. प्रत्यर्पण के खिलाफ विजय माल्या पिछले महीने अपना केस हार चुका है

Advertisement
विजय माल्या ने चला आखिरी दांव विजय माल्या ने चला आखिरी दांव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

  • विजय माल्या के पास प्रत्यर्पण से बचने का अब रास्ता नहीं
  • उसने नई पेशकश से चला है अपने को बचाने का दांव

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने अपने को बचाने के लिए आखिरी रास्ते के रूप में एक सेटलमेंट पैकेज पेश किया है. उसने कहा है कि वह बैंकों को 13,960 करोड़ रुपये देने को तैयार है. विजय माल्या के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है और यह पैकेज अगर सरकार स्वीकार करती है तो यही उसके बचने का अंतिम विकल्प हो सकता है.

Advertisement

भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए विजय माल्या के पास अब कोई कानूनी रास्ता नहीं बचा है. यह सेटलमेंट पैकेज ही उसके लिए उम्मीद की अंतिम किरण है. पिछले महीने प्रत्यर्पण के खिलाफ विजय माल्या अपना केस हार चुका है और उसे ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अब फिर से अपील करने से मना किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें:

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक विजय माल्या के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने बैंकों को एक व्यापक सेटलमेंट पैकेज देने का वादा किया है. इसमें वकील ने यह नहीं बताया कि यह सेटलमेंट पैकेज कितने का है. लेकिन पिछले महीने दायर एक याचिका में उसने 13,960 करोड़ रुपये के सेटलमेंट पैकेज की बात की है.

कितना है बकाया

विजय माल्या पर अगर बैंकों के मूल बकाये की बात करें तो यह करीब 9,000 करोड़ रुपये ही है, लेकिन अब इस पर ब्याज काफी ज्यादा हो गया है. इसलिए विजय माल्या ने अब ब्याज वगैरह जोड़ते हुए करीब 14 हजार करोड़ रुपये की रकम देने की पेशकश की है. यह विजय माल्या द्वारा दी जाने वाली अब तक की सबसे ज्यादा रकम की पेशकश है. इस पेशकश से वह चाहता है कि बैंकों के कंसोर्टियम के साथ उसका विवाद खत्म हो और उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के सभी केस बंद किए जाएं.

Advertisement

पहले भी कर चुका है ऐसी पेशकश

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कहना है कि विजय माल्या पहले भी समय-समय पर ऐसी पेशकश करता रहा है. उन्होंने कहा, 'विजय माल्या छड़ी के ऊपर ऐसे गाजर समय-समय पर लगाकर दिखाते रहे हैं. भारत आने से पहले वह पैसा तो जमा करें.'

इसे भी पढ़ें:

बैंकों के कंसोर्टियम ने भी हाल में विजय माल्या का ऐसा ही एक ऑफर ठुकरा दिया था. पिछले महीने आई मीडिया की खबरों के अनुसार, विजय माल्या का प्रत्यर्पण बस अब कुछ ही दिनों की बात है. लेकिन उसके आने से पहले कई कानूनी मसलों का समाधान करना होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »