वीडियोकॉन लोन विवाद: चंदा कोचर ने जवाब देने के लिए सेबी से मांगा और वक्त

वीडियोकॉन लोन विवाद में घिरी आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने सेबी से इस मामले में जवाब देने के लिए और समय मांगा है.

Advertisement
चंदा कोचर चंदा कोचर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

वीडियोकॉन लोन विवाद में घिरी आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने सेबी से इस मामले में जवाब देने के लिए और समय मांगा है. सूत्रों की मानें तो आईसीआईसीआई बैंक और चंदा कोचर ने इस संबंध में बाजार नियामक को लिखा है. इन्होंने किन आधार पर नोटिस जारी किया गया है, यह जानकारी साझा किए जाने की अपील की है.

Advertisement

ने आईसीआईसीआई बैंक और चंदा कोचर को वीडियोकॉन लोन विवाद में कारण बताओ नोटिस भेजा था. इस नोट‍िस का जवाब देने के लिए बैंक और चंदा कोचर के पास गुरुवार तक का समय था.

बिजनेस स्टैंडर्ड को  इस मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने कहा, ''सेबी ने आईसीआईसीआई बैंक और चंदा कोचर को 12 पन्नों का कारण बताओ नोटिस भेजा है. यह नोट‍िस 23 मई को भेजा गया था.

हालांकि नोटिस के साथ आरोप किस आधार पर लगाए गए हैं, इसको लेकर कोई था.'' उन्होंने कहा कि जिसे नोटिस भेजा गया है, वह जवाब देने से पहले यह जानने का हक रखता है कि उसके ख‍िलाफ यह नोटिस किन आधार पर जारी किया गया है.

नोटिस में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप चंदा कोचर पर लगाया है. इसमें कहा गया है कि चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक, वीडियोकॉन और नूपावर रिन्यूवेबल्स के बीच कारोबारी डील से होने वाले हितों के टकराव का खुलासा नहीं किया. बता दें कि नूपावर रिन्यूवेबल्स चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी है.

Advertisement

सेबी ने अपने नोटिस में कहा है कि जितनी भी कंपन‍ियां लिस्टेड हैं, उनके मैनेजरियल स्टाफ को आचार संहिता को अपनाना जरूरी होता है. इसके साथ ही उन्हें नियामक के सभी नियमों का पालन भी करना पड़ता है. बता दें कि रेग्युलेटर ने 17 अप्रैल को इस मामले में अपने स्तर पर जांच शुरू की थी.

बता दें कि की सीईओ चंदा कोचर पर वीडियोकॉन समूह को करीब 4 हजार करोड़ रुपये का लोन देने के मामले में अन‍ियमितता बरतने का आरोप लगा है. इस मामले में जांच एजेंसियां पड़ताल करने में जुटी हुई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »