शेयर बाजार की सुस्‍त शुरुआत, सेंसेक्‍स 38,900 के स्‍तर पर

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार की बुधवार सुस्‍त शुरुआत हुई.  सेंसेक्स 40.62 अंक टूटकर 38,898.60 पर खुला जबकि निफ्टी 25.10 अंक की कमजोरी के साथ 11,646.85 के स्‍तर पर रहा.

Advertisement
 सेंसेक्‍स   38,900 के स्‍तर पर सेंसेक्‍स 38,900 के स्‍तर पर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 10 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की सुस्‍त शुरुआत हुई. बुधवार सेंसेक्स 40.62 अंक (0.10%) टूटकर 38,898.60 पर खुला जबकि निफ्टी 25.10 अंक (0.22%) की कमजोरी के साथ 11,646.85 पर रहा.प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.08 बजे 32.02 अंकों की गिरावट के साथ 38,907.20 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.55 अंकों की कमजोरी के साथ 11,666.40 पर कारोबार करते देखे गए.

Advertisement

शुरुआती दो दिनों शेयर बाजार की चाल

इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार फिसलन के बाद बंद हुआ. सेंसेक्‍स 161.70 अंक के नुकसान से 38,700.53 अंक पर जबकि निफ्टी 61.45 अंक टूटकर 11,604.50 अंक पर रहा. वहीं मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्‍स 238.69 अंक या 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 38,939.22 अंक पर जबकि निफ्टी 67.45 अंक या 0.58 फीसदी के लाभ से 11,671.95 अंक पर पहुंच गया.

किन शेयरों का क्‍या हाल

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक बढ़त कोटक बैंक के शेयर में देखने को मिली. कोटक बैंक के शेयर करीब 1.50 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए. वहीं कोल इंडिया, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, टाटा स्‍टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, रिलायंस ,सनफार्मा और एनटीपी के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे. वहीं गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टीसीएस 1.30 फीसदी टूट गया. इसके अलावा हीरोमोटो कॉर्प, एचसीएल और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी 1 फीसदी तक लुढ़क गए.

Advertisement

रुपया 69.28 प्रति डॉलर पर

वहीं रुपये की बात करें तो बुधवार के कारोबार में 1 पैसे मजबूत होकर 69.28 प्रति डॉलर पर खुला. मंगलवार को यह 69.29 के भाव पर बंद हुआ था. इसके पहले सोमवार को रुपया करीब 45 पैसे की कमजोरी के साथ 69.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. .

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »