सेंसेक्‍स में 330 अंकों की तेजी, निफ्टी 11,947 के स्‍तर पर बंद

सप्‍ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में रौनक बरकरार रही. सेंसेक्‍स में 300 अंकों से ज्‍यादा की तेजी रही.

Advertisement
निफ्टी 11,947 के स्‍तर पर बंद निफ्टी 11,947 के स्‍तर पर बंद

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 30 मई 2019,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

रुपये में मजबूती और ग्लोबल बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 330 अंकों की बढ़त के साथ 39 हजार 832 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी करीब 86 अंकों की तेजी के साथ 11 हजार 947 के स्तर पर बंद हुआ.

गुरुवार के कारोबार के दौरान बैंक, फाइनेंशियल और आईटी के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी रही है. इससे पहले सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन 200 अंक से ज्‍यादा गिरावट के साथ बंद होने के बाद गुरुवार को सेंसेक्‍स में 220 अंक ज्‍यादा तेजी रही. इसी तरह निफ्टी 60 अंक मजबूत होकर 11 हजार 920 के स्‍तर पर पहुंच गया.

Advertisement

ऐसी रही शेयर बाजार की चाल

कारोबार के अंत में एनटीपीसी के शेयर 3.44 फीसदी तेजी के साथ बंद हुए जबकि भारती एयरटेल के शेयर 2.33  फीसदी और बजाज फाइनेंस के शेयर  में 2.07 फीसदी बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा टीसीएस, यस बैंक, एचडीएफसी और एसबीआईएन के शेयर में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त बरकरार रही.

वहीं सबसे अधिक सनफार्मा के शेयर में फिसलन रही. सनफार्मा के शेयर 2 फीसदी से अधिक टूट गए. इसी तरह महिंद्रा, इंडस्‍इंड बैंक, वेदांता और ओएनजीसी के शेयर भी 1 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए. इस बीच, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ 69.71 पर रहा. मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने का लाभ रुपये को मिला है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी निवेशकों की निकासी का भी असर पड़ा है.

Advertisement

मनपसंद के शेयर भाव रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़के

जीएसटी से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में गुजरात की कंपनी मनसपसंद बेवरेजेज के प्रबंध निदेशक समेत शीर्ष अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद बीएसई पर कंपनी के शेयर के भाव गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़क गया. कारोबार के दौरान मनपसंद के शेयर का मूल्य 24 मई से गिरकर आधा रह गया. कंपनी के शेयर का भाव गुरुवार को 6.30 रुपये यानी 9.94 फीसदी लुढ़कर 57.10 रुपये प्रति शेयर पर आ गया. 

कंपनी द्वारा बीएसई फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जीएसटी और सीमा शुल्क आयुक्त ने 23 मई को कंपनी के विभिन्न परिसरों की तलाशी ली और आगे 24 मई को भी यहां जीएसटी भवन में जांच जारी रही. कंपनी के डायरेक्‍टर अभिषेक सिंह मुख्य वित्तीय अधिकारी परेश ठक्कर और सिंह के भाई हर्षवर्धन सिंह न्यायिक हिरासत में हैं.  कंपनी के निदेशक मंडल की 28 मई को बैठक होने वाली थी जिसमें कंपनी के वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाता, लेकिन बैठक रद्द हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »