शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 252 और निफ्टी 51 अंक तेज

सेंसेक्स ने 101.09 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया. इस बढ़त के साथ यह 35614.23 के स्तर पर बंद होने में कामयाब हुआ. निफ्टी की बात करें तो इसने भी 23.90 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया. इस बढ़त के साथ यह 10709.50 के स्तर पर खुला.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

शेयर बाजार ने इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन की तेज शुरुआत की है. इसमें लगातार तेजी बनी हुई है. फिलहाल (11.34AM) सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी की बात करें तो यह भी 51 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.

अभी 252.30 अंकों की बढ़त के साथ 35,765.44 के स्तर पर बना हुआ है. वहीं, निफ्टी की बात करें तो इसमें भी तेजी बनी हुई है. यह फिलहाल 50.85 अंकों की बढ़त के साथ 10,736.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Advertisement

इससे पहले सुबह सेंसेक्स ने 101.09 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया है. इस बढ़त के साथ यह 35614.23 के स्तर पर खुलने में कामयाब हुआ है.

निफ्टी की बात करें तो इसने भी 23.90 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया. इस बढ़त के साथ यह 10709.50 के स्तर पर खुला.

में 295 शेयरों में बढ़त देखने को मिली. 100 शेयरों में कटौती रही. वहीं, 26 शेयरों में कोई बदलाव नजर नहीं आया.

रुपये की कमजोर शुरुआत

बुधवार को रुपये ने की है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की कटौती के साथ खुला है. इस कटौती के साथ यह 70.88 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला. इससे पहले बुधवार को रुपया 70.76 के स्तर पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »