शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 112 अंक बढ़कर खुला

शुरुआती कारोबार में तेल कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. फिलहाल निफ्टी-50 पर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, इंडियन ऑयल कंपनी, भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर टॉप गेनर में शामिल हुए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन की शेयर बाजार ने तेज शुरुआत की है. बुधवार को वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी से बाजार मजबूत हुआ है.

इसकी बदौलत बुधवार को 335.02 अंकों की तेजी के साथ (9.21AM) पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी ने भी रफ्तार भरी है. निफ्टी-50 112.40 अंकों की बढ़त के साथ 10,259.20 के स्तर पर बना हुआ है.

Advertisement

शुरुआती कारोबार मेंके शेयरों में उछाल देखने को मिल रहा है. फिलहाल निफ्टी-50 पर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, इंडियन ऑयल कंपनी, भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर टॉप गेनर में शामिल हुए हैं.

रुपये ने भी बुधवार को की बढ़त के साथ शुरुआत की है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे मजबूत हुआ है. इस मजबूती के साथ यह 73.23 के स्तर पर खुला है.

इससे पहले मंगलवार को एक डॉलर के मुकाबले 73.57 के स्तर पर बंद हुआ था. मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बाद भी रुपया गिरावट के साथ बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »