शेयर बाजार 266 अंकों की गिरावट के साथ बंद

मंगलवार को देश का शेयर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ. सेंसेक्स  266.44 अंक लुढ़क गया. वहीं निफ्टी भी 89.05 अंक फिसल कर 7,298 अंक पर जा गिरा.

Advertisement
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

प्रियंका झा

  • मुंबई,
  • 09 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 266.44 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स लुढ़ककर जहां 24,020.98 अंक पर पहुंच गया वहीं निफ्टी 89.05 अंकों की गिरावट के साथ 7,298.20 पर बंद हुआ.

खुलते ही 267.61 अंक गिरा शेयर बाजार
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.34 बजे 267.61 अंकों की गिरावट के साथ 24,019.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 75.40 अंकों की गिरावट के साथ 7,311.85 पर खुले थे. बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक, सेंसेक्स सुबह 210.57 अंकों की गिरावट के साथ 24,076.85 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 83.3 अंकों की गिरावट के साथ 7,303.95 पर खुले थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »