PNB के बाद सिटी यूनियन बैंक में हुआ 13 करोड़ का घोटाला, सिस्टम हैक

पंजाब नेशनल बैंक में हुए करीब 11300 करोड़ रुपये के घोटाले के बीच एक दूसरा घोटाला सामने आया है. इसमें यूनियन बैंक को हैकर्स ने 13 करोड़ रुपये की चपत लगाई है.

Advertisement
सिटी यूनियन बैंक में स्व‍िफ्ट के जरिये घोटाला (प्रतीकात्मक तस्वीर ) सिटी यूनियन बैंक में स्व‍िफ्ट के जरिये घोटाला (प्रतीकात्मक तस्वीर )

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:50 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक में हुए करीब 11300 करोड़ रुपये के घोटाले के बीच एक दूसरा घोटाला सामने आया है. इसमें सिटी यूनियन बैंक को हैकर्स ने तकरीबन 13 करोड़ रुपये की चपत लगाई है.

बताया जा रहा है कि हैकरों ने तीन अलग-अलग मामलो में 2 मिल‍ियन डॉलर (तकरीबन 12.8 करोड़) रुपये उड़ाए हैं. इस हैक‍िंग के लिए भी SWIFT का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

के सीईओ एन. कमाकोडी ने बताया कि इन तीन ट्रांजैक्शन में से दो को ब्लॉक कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि तीसरा मामला चीन में अभी फंसा हुआ है.

पीएनबी के बाद यह दूसरा मामला है, जब घोटाला करने का मामला सामने आया है. सिटी यूनियन बैंक ने बताया कि साइबर अपराध‍ियों ने बैंक के स‍िस्टम को हैक किया और करीब 2 मिलियन डॉलर (तकरीबन 12.8 करोड़ रुपये) ट्रांसफर कर लिए. उन्होंने बताया कि यह अटैक SWIFT के जरिये विदेश पैसे भेजकर किया गया है.

के सीईओ एन. कमाकोडी ने इसे एक साजिश बताया है. उनके मुताबिक इसमें कई देश शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय साइबर हमलावरों द्वारा किया गया अटैक है. कमाकोडी ने बताया कि अभी तक उसे इस मामले में अपने किसी भी कर्मचारी के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement

बैंक ने बताया कि इन 3 मामलों में से एक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की न्यूयॉर्क स्थ‍ित शाखा से किया गया है और यह पैसे दुबई स्थ‍ित बैंक की शाखा में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में  $5,00,000  के इस ट्रांजैक्शन को तब ही सफलतापूर्वक ब्लॉक कर दिया था.

ने कहा कि इस मामले को पीएनबी महाघोटाले से न जोड़ा जाए. उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे साइबर अटैक का है. पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले और सिटी यूनियन बैंक में हुए घोटाले में SWIFT ट्रांजैक्शन के अलावा कोई समानता नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »