लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल के दाम, ये है नई रेट लिस्‍ट

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कटौती हुई है. हालांकि डीजल के भाव अब भी स्थिर हैं. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है.

Advertisement
लगातार दूसरे दिन कम हुए पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन कम हुए पेट्रोल के दाम

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद कच्चे तेल के दाम में गिरावट आई है. इस बीच, भारतीय बाजार में पेट्रोल की कीमत में कटौती की गई. हालांकि डीजल के भाव अब भी स्थिर हैं. शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव 11 पैसे कम हुए. वहीं, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई.

Advertisement

यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल की कीमत में कटौती दर्ज की गई है. इससे पहले गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 6 पैसे सस्‍ता हो गया था. इस तरह दो दिनों में पेट्रोल 17 पैसे लीटर सस्ता हो गया है.

ये है रेट लिस्‍ट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.69 रुपये, 75.37 रुपये, 78.34 रुपये और 75.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूवर्वत क्रमश: 66 रुपये, 68.19 रुपये और 69.17 रुपये और 69.71 रुपये प्रति लीटर बन हुए हैं.

उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में कच्चे तेल के भाव में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जिससे ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल से लुढ़क कर 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है. ब्रेंट क्रूड में करीब पांच डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई.

Advertisement

एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (एनर्जी व करेंसी रिसर्च) अनुज गुप्ता के मुताबिक फेड ने बुधवार को ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की लेकिन फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं से इनकार किया है. इस वजह से निवेशकों का मनोबल टूटा है.

अनुज गुप्ता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव दूर करने की दिशा में दोनों देशों के वातार्कारों के बीच हुई बातचीत से भी कोई ठोस नतीजा निकल कर नहीं आया. यही वजह है कि अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने के बावजूद तेल के दाम में नरमी का रुख बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »