पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, आज नहीं बढ़े दाम

पिछले महीने से लगातार एक तरफ रुपया गिर रहा है. दूसरी तरफ, कच्चे तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी है. कच्चे तेल की कीमतों में आ रही इस बढ़ोतरी के चलते देश में भी पेट्रोल और डीजल लगातार आसमान पर जा रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को विराम लग गया है. बुधवार को ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि इसके बावजूद कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर बनी हुई हैं.

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.16 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. इसके साथ ही अगर आप यहां डीजल लेते हैं, तो इसके लिए आपको 73.87 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ेंगे.

Advertisement

मुंबई की बात करें तो यहां एक लीटर कल के दाम पर ही मिल रहा है. एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 89.54 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. चेन्नई में यह 85.41 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है. कोलकाता में आपको पेट्रोल के लिए 84.01 रुपये प्रति लीटर देने होंगे.

मुंबई में 78.42 रुपये, चेन्नई में 78.10 और कोलकाता में इसके लिए आपको 75.72 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. पिछले महीने अगस्त से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलस‍िला जारी है.

दरअसल पिछले महीने से लगातार एक तरफ रुपया गिर रहा है. दूसरी तरफ, की कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी है. कच्चे तेल की कीमतों में आ रही इस बढ़ोतरी के चलते देश में भी पेट्रोल और डीजल लगातार आसमान पर जा रहा है.

Advertisement

रुपये में लगातार आ रही कमजोरी के चलते भी तेल कंपन‍ियों की लागत बढ़ रही है. इसका सीधा असर देश में की कीमतें बढ़ने के तौर पर  देखने को मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »