डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी, पेट्रोल की आज नहीं बढ़ी कीमत

बुधवार को पेट्रोल की कीमतें तो स्थ‍िर हैं. लेकिन डीजल के दाम जरूर बढ़े हैं. बुधवार को जारी की गई कीमतों के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर डीजल आज 24 पैसे महंगा हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत 25 पैसे बढ़ी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI file photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI file photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

केंद्र सरकार और कुछ राज्य सरकारों की तरफ से टैक्स में कटौती भी ईंधन की बढ़ते दामों के सामने नाकाफी साबित हो रही है. आज भी डीजल की कीमतों में रैली जारी है.

बुधवार को की कीमतें तो स्थ‍िर हैं. लेकिन डीजल के दाम जरूर बढ़े हैं. बुधवार को जारी की गई कीमतों के मुताबिक दिल्ली में एक लीटर डीजल आज 24 पैसे महंगा हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत 25 पैसे बढ़ी है.

Advertisement

इंडियन ऑयल कंपनी (IOCL) के मुताबिक बुधवार को दिल्‍ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 74.35 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. दिल्ली में डीजल 24 पैसे महंगा हुआ है.

आर्थ‍िक राजधानी की बात करें तो यहां पर आपको एक लीटर डीजल के लिए 77.93 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. यहां डीजल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है.

कोलकाता में भी डीजल की कीमत में 24 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आज यहां एक लीटर डीजल के लिए आपको 76.20 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. चेन्नई की बात करें, तो यहां पर आपको आज एक लीटर डीजल के लिए 79.73 रुपये देने होंगे.

पेट्रोल की बात करें तो यह आपको में कल के ही दाम पर मिलेगा. कोलकाता में भी इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चेन्नई में आज एक लीटर पेट्रोल आपको 87.32 रुपये का मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »