शादी में 5 लाख से ज्यादा खर्चने पर 10% जुर्माने की तैयारी!

अब महंगी शादियों पर लगाम लगाने और शादी में मेहमानों की संख्या कम करने के लिए संसद में नए कानून का प्रस्ताव दिया गया है. यह प्रस्ताव संसद द्वारा पारित किए जाने के बाद यदि शादी में 5 लाख रुपये से अधिक खर्च किया जाता है तो 10 फीसदी का जुर्माना लगाया जाएगा.

Advertisement
अब करनी है महंगी शादी तो जुर्माना देने के लिए रहें तैयार अब करनी है महंगी शादी तो जुर्माना देने के लिए रहें तैयार

राहुल मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

अब महंगी शादियों पर लगाम लगाने और शादी में मेहमानों की संख्या कम करने के लिए संसद में नए कानून का प्रस्ताव दिया गया है. यह प्रस्ताव संसद द्वारा पारित किए जाने के बाद यदि शादी में 5 लाख रुपये से अधिक खर्च किया जाता है तो 10 फीसदी का जुर्माना लगाया जाएगा.

इस मैरिज (कंम्पल्सरी रजिस्ट्रेशन एंड प्रिवेंशन ऑफ वेस्टफुल एक्सपेंडीचर) बिल 2016 को लोकसभा में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन की तरफ से पेश किया गया है. रंजीत रंजन सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं. इस प्रस्ताव को प्राइवेट मेंबर बिल के तौर पर सदन में लाया गया है और लोकसभा के अगले सत्र में इस बिल पर चर्चा के बाद फैसला लिया जा सकता है.

Advertisement

शादी में खर्च पर लगाम लगाने के लिए लाए गए इस बिल के मुताबिक यदि कोई परिवार 5 लाख रुपये से अधिक शादी में खर्च करता है तो उसे उस खर्च के 10 फीसदी रकम के बराबर का योगदान देश में गरीब लड़कियों की शादी के लिए करना होगा.

संसद में इस बिल को पेश करते वक्त सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि देश में गरीब परिवारों के ऊपर दबाव बढ़ता है जब कोई शादी करता है. लिहाजा, अब ऐसे लोगों को समाज कल्याण और गरीब परिवारों की मदद के लिए ऐसा जुर्माना वहन करना चाहिए.

बिल के मुताबिक, यदि कोई परिवार शादी में 5 लाख रुपये से अधिक खर्च करने की योजना बनाता है तो उसे सरकार को अपने खर्च की पूरी सूचना के साथ 10 फीसदी रकम सरकारी फंड में जमा करानी होगी. इस फंज में जमा हुई रकम का इस्तेमाल रहने वाले परिवारों में शादी आयोजित करने के लिए किया जाएगा.

Advertisement

लोकसभा में पेश इस बिल में प्रावधान किया गया है कि देश में होने वाली प्रत्येक शादी को अब शादी के 60 दिनों के अंदर रजिस्टर कराना अनिवार्य होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »