EPF पर मिलेगा 8.65 फीसदी की दर से ब्याज, नोटिफिकेशन जारी

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. आरबीआई ने अभी हाल में पेंशन से जुड़े कई सर्कुलर जारी किए थे.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ पर 8.65 फीसदी के दर से ब्याज देने का फैसला किया है. इस मामले में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

हाल ही में आरबीआई ने भी पेंशन से संबंधित कई सर्कुलर जारी किए थे. इस सर्कुलर के मुताबिक बैंक अगर पेंशनर्स के खाते में पेंशन डालने में देर करते हैं तो उन्हें जुर्माना देना होगा.

Advertisement

इंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) के निर्णय लेनेवाले शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.65 फीसदी करने का फैसला किया था.

ईपीएफओ वर्तमान में ईपीएफ निकासी दावों के तहत 2018-19 के लिए 8.55 फीसदी ब्याज दर का भुगतान कर रहा है. 2017-18 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.55 फीसदी ब्याज दर तय की गई थी.

2018-19 के लिए, ईपीएफओ ने 2017-18 में प्रदान की गई ब्याज दर 8.55 फीसदी को बढ़ाकर 8.65 फीसदी कर दी है. ईपीएफओ ने इससे पहले 2016-17 के लिए ब्याज दर को घटाकर 2015-16 के 8.80 फीसदी की तुलना में 8.65 फीसदी कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »