नोटबंदी के बाद यात्रा बुकिंग में बढ़ा डेबिट, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल: सर्वेक्षण

पिछले वर्ष सरकार के द्वारा लिये गये नोटबंदी के फैसले के बाद लगातार डिजिटल पेमेंट में बढ़ावा आया है. अब एक सर्वेक्षण के अनुसार, नोटबंदी के बाद सैर-सपाटे पर जाने वाले 90 प्रतिशत से अधिक भारतीयों ने अपनी यात्रा बुकिंग के लिये डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया.

Advertisement
बढा डिजिटल पेमेंट का चलन बढा डिजिटल पेमेंट का चलन

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

पिछले वर्ष सरकार के द्वारा लिये गये नोटबंदी के फैसले के बाद लगातार डिजिटल पेमेंट में बढ़ावा आया है. अब एक सर्वेक्षण के अनुसार, नोटबंदी के बाद सैर-सपाटे पर जाने वाले 90 प्रतिशत से अधिक भारतीयों ने अपनी यात्रा बुकिंग के लिये डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया.

यात्रा डॉट कॉम के अध्यक्ष शरत ढल ने इस सर्वेक्षण का हवाला देते हुये कहा कि यह देखकर काफी सुकून मिला कि नोटबंदी का यात्रा मौसम पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या बढ़ने से चीजें फिर से सामान्य होने लगीं हैं. ढल ने कहा कि नोटबंदी के बाद 90 प्रतिशत भारतीय यात्रियों ने डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड के जरिये बुक कराया है. यह सर्वेक्षण 5,000 यात्रा ग्राहकों के बीच ई-मेल के जरिये कराया गया.

Advertisement

इसमें कहा गया है कि से कम करने के लिये 80 प्रतिशत भारतीयों ने अपनी यात्रा के दिनों को कम किया है या फिर अपने ठिकाने को लेकर कुछ समझौता किया है. सर्वेक्षण में कहा गया है कि जहां करीब 80 प्रतिशत भारतीयों ने इन गर्मियों में होटल में रकने को लेकर पूछताछ की है वहीं मात्र चार प्रतिशत लोग हैं जिन्होंने अपने मित्र और सगे-संबंधियों के यहां रुकने की बात की है. इन गर्मियों में काफी लोगों ने घरों में आतिथ्य को स्वीकार किया है.

ढल ने कहा है कि हवाई यात्रा का किराया कम हुआ है इसलिये ज्यादातर लोगों ने रेल के बजाय हवाई यात्रा को तरजीह दी है. सर्वेक्षण के अनुसार ज्यादातर ने लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप के जरिये बुकिंग कराई है जबकि 40 प्रतिशत ने बुकिंग के लिये मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है, इससे देश में स्मार्ट फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है. इस बीच, इन गर्मियों में पहाड़ी क्षेत्रों के लिये सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है, इसके बाद केरल और गोवा का स्थान रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »