जम्मू: 54,000 से ज्यादा लोगों को इनकम टैक्स नोटिस

जम्मू कश्मीर में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करने वाले 54,000 से ज्यादा लोगों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है. यह बात चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर संगीता गुप्ता ने बताई.

Advertisement
54,000 से ज्यादा लोगों ने नहीं भरा आईटी रिटर्न 54,000 से ज्यादा लोगों ने नहीं भरा आईटी रिटर्न

स्वाति गुप्ता

  • जम्मू ,
  • 20 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करने के लिए जम्मू कश्मीर में 54,000 से ज्यादा लोगों को गैर अनुपालन नोटिस जारी किया हैं. चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर संगीता गुप्ता ने एक कार्य्रकम के अवसर पर यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा, ने बीते कुछ आकलन वर्षों में इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में विफल रहे लोगों को 54,000 से अधिक गैर-अनुपालन नोटिस जारी किए हैं.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि जो भी लोग इनकम टैक्स भरने के दायरे में आते हैं और उन्होंने रिटर्न फाइल नहीं किया है, उन इसमें प्रोफेशन या व्यवहारिक रूप से किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है.

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि सभी संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए इसके जरिए एंटी-नेशनल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फंड की जांच की जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement