ICICI बैंक ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं, जानें कितना होगा फायदा

एसबीआई, एचडीएफसी और कैनरा बैंक के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने भी फिक्स्ड डिपोजिट्स पर मिलने वाली ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है. एसबीआई को छोड़कर इन बैंकों ने आरबीआई के ब्याज दरें बढ़ाने का बाद इनमें बदलाव किया है.

Advertisement
ICICI बैंक ICICI बैंक

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 5:17 PM IST

देश के बड़े निजी बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. बैंक ने कुछ चुनिंदा टर्म डिपोजि‍ट्स पर ब्याज दरों में 0.15 फीसदी से 0.25 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की है. बढ़ी हुई ब्याज दरें 14 अगस्त से लागू हो चुकी है.

बैंक ने इसके साथ ही कहा कि बैंक के जितने भी कर्मचारी हैं, उन्हें 1 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 1 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा. नये एफडी रेट जनरल के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी लागू होंगे.

Advertisement

आईसीआईसीआई बैंक से पहले भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और कैनरा बैंक भी एफडी रेट्स में बदलाव कर चुके हैं. बैंकों की तरफ से यह कदम आरबीआई के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद उठाया गया है.

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अगस्त को मौद्रिक नीति की घोषणा की थी. इसमें रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी की गई थी. इस बढ़त के साथ ही रेपो रेट 6.50 फीसदी पर पहुंच गया था.

भारतीय स्टेट बैंक ने आरबीआई के ब्याज दरों में बदलाव करने के दो दिन पहले ही एफडी रेट्स में बदलाव कर दिया था. एसबीआई ने 31 जुलाई को 1 करोड़ रुपये से कम की डोमेस्ट‍िक टर्म डिपोजिट्स के रेट्स बदले थे. इनमें 5 से 10 बेसिस प्वाइंट का बदलाव किया गया था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement