बजट से पहले पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और बढ़ा सकती है सरकार

बजट से पहले सरकार का इरादा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का है. इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि सरकार राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को कायम रखना चाहती है.

Advertisement
कच्चे तेल की गिरती कीमतों की वजह से फिर बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी कच्चे तेल की गिरती कीमतों की वजह से फिर बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी

स्वाति गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

सरकार अगले महीने पेश होने वाले बजट से पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और बढ़ाने तैयारी कर रही है ताकि राजस्व बढ़ाया जा सके और 2015-16 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहा जा सके.

कच्चे तेल की घटती कीमतों ने बढ़ाई गुंजाइश
एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, कच्चे तेल की घटती कीमतों से पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की गुंजाइश बनी है. इससे चालू वित्त वर्ष के लिए 3.9 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी. पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

Advertisement

एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से 14,000 करोड़ जुटे
सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर चार बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से चालू वित्त वर्ष में अतिरिक्त है. पिछले सप्ताह सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाया जिससे उसे 3,700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व प्राप्ति में मदद मिलेगी.

दो हफ्ते में दो बार बढ़ी एक्साइज ड्यूटी
दो सप्ताह से भी कम समय में एक्साइज ड्यूटी में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की गई थी. 29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकीं हैं. इसके अलावा, ईरान पर प्रतिबंध हटाए जाने से कच्चे तेल की गिरती कीमतों पर और दबाव बना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »