गोल्ड की कीमत में भारी गिरावट, एक हफ्ते में आई इतनी कमी

पिछले एक हफ्ते में गोल्ड की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है. अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने के संकेतों से गोल्ड की कीमत में यह कमी आई है.

Advertisement
गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट (फाइल फोटो: PTI) गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट (फाइल फोटो: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

  • एक हफ्ते में सोने के दाम में 2000 रुपये की गिरावट
  • मंगलवार को खुदरा कारोबार 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का
  • पिछले हफ्ते सोना 42080 प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर था

सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में भारी गिरावट देखी गई है. पिछले एक हफ्ते में गोल्ड की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है. अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने के संकेतों से गोल्ड की कीमत में यह कमी आई है.

Advertisement

एमसीएक्स पर मंगलवार को फरवरी के लिए सोने का वायदा कॉन्ट्रैक्ट 39,328 रुपये प्रति 10 ग्राम का हुआ. कारोबार के दौरान यह 39,262 रुपये तक पहुंच गया था. खुदरा कारोबार 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो रहा था.

गौरतलब है कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 8 जनवरी को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 42,080 प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था. यानी इसमें एक हफ्ते में ही इसमें 2,000 रुपये की गिरावट आ चुकी है. इसी प्रकार एमसीएक्स पर मंगलवार को सिल्वर फ्यूचर कारोबार 46,060 प्रति किलोग्राम का हुआ और इसमें 0.82 फीसदी की गिरावट आई.

क्यों आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर कारोबार का सोना 0.6 फीसदी गिरकर 1,538.76 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. कारोबारियों का कहना है कि सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट आई है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह संकेत दिया है कि 15 जनवरी को चीन के साथ पहले चरण का एक अंतरिम व्यापार समझौता किया जा सकता है.

Advertisement

पिछले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी से सोने के बाजार में उथल-पुथल मच गया. वैश्विक बाजार में सोना 1,600 डॉलर प्रति आउंस के पार निकला, जो बीते 6 वर्षों का उच्चतम स्तर है.  हालांकि,  बीता साल भी सोने के लिहाज से शानदार रहा, जब  सोने में निवेशकों को करीब 25 फीसद का रिटर्न मिला.

यहां मिलेगा सस्ता सोना

इन हालातों के बीच 13 जनवरी से मोदी सरकार आम लोगों को सस्‍ता सोना खरीदने का मौका दे रही है. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार की ''सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड'' स्कीम के तहत एक बार फिर सस्‍ता सोने की खरीदारी की जा सकती है. बॉन्‍ड के जरिए निवेश वाली इस स्‍कीम के तहत खरीदारी 13 से 17 जनवरी 2020 के बीच में की जा सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »