कोरोना का डर: करेंसी नोट छूने से बच रहे लोग, पेटीएम के डिजिटल भुगतान में उछाल

कोरोना संक्रमण के डर की वजह से लोग अब करेंसी नोट का कम इस्तेमाल कर रहे हैं और डिजिटल पेमेंट बढ़ रहा है. Paytm ने एक बयान में कहा कि डिजिटल भुगतान में बड़े पैमाने पर उछाल आया है, क्योंकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए ज्यादातर लोग नकदी को छूने से बच रहे हैं.

Advertisement
पेटीएम के डिजिटल भुगतान में उछाल पेटीएम के डिजिटल भुगतान में उछाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

  • कोरोना संक्रमण के डर से डिजिटल पेमेंट को मिला बढ़ावा
  • संक्रमण के डर से लोग अब करेंसी नोट कम से कम छूना चाहते हैं
  • पेटीएम के डिजिटल पेमेंट में हाल के दिनों में उछाल आया है

कोरोना संक्रमण के भारत में भी मामले बढ़ते जा रहे हैं और इसकी वजह से लोगों में डर भी बढ़ रहा है. इसी डर की वजह से लोग अब करेंसी नोट का कम इस्तेमाल कर रहे हैं और डिजिटल पेमेंट बढ़ रहा है.

Advertisement

Paytm ने एक बयान में कहा कि डिजिटल भुगतान में बड़े पैमाने पर उछाल आया है, क्योंकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं और वह घर से बाहर निकलने और नकदी को छूने से बच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:

कितना बढ़ा डिजिटल भुगतान

पेटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम नियमित दिनों की तुलना में डिजिटल भुगतान में 20 फीसदी की वृद्धि देख रहे हैं. फरवरी से पेटीएम ऐप पर जाने वाले उपयोगकर्ताओं और प्रति उपयोगकर्ता के लिहाज से सेशन की संख्या में भी वृद्धि हुई है.'

क्या कहा पेटीएम ने

बयान में कहा गया है, 'पेट्रोल पंप और एक-दूसरों के बीच भुगतान जैसे दोहराए जाने वाले लेनदेन में भारी उछाल आया है. नकद के बजाय अधिक लोग पेटीएम को महत्व दे रहे हैं.'

Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को बैंकों से डिजिटल भुगतान के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कहा था.

जानकारों के अनुसार, कई डिजिटल भुगतान कंपनियों के लेन-देन में गिरावट देखी गई है, क्योंकि देश में पिछले एक महीने में पेटीएम ने अधिक लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है.

इसे भी पढ़ें:

डिजिटल भुगतान में आगे

न्यूज एजेंसी आईएएनएस अनुसार, पेटीएम 1.6 करोड़ मजबूत व्यापारी आधार (मर्चेट बेस) के साथ डिजिटल भुगतान के मामले में कहीं आगे है. वहीं, भारतपे और पाइन लैब्स जैसे सेवा प्रदाताओं ने दुकानों, मॉल, भोजनालयों के बंद रहने के कारण लेनदेन में मंदी दर्ज की है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की हैं। गाइडलाइन में कहा गया है कि सामान्य लोग पीड़ितों से दूर रहें और किसी भी ऐसी वस्तु को ना छुएं, जिससे कोराना वायरस या किसी अन्य प्रकार का वायरस फैलने की आशंका हो.डब्ल्यूएचओ ने कॉन्टैक्टलेस भुगतान की सलाह दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »