2 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा

केंद्रीय मंत्र‍िमंडल ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है. इस बढ़त के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 9 फीसदी डीए मिलेगा. इससे पहले इन्हें 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगि‍यों को मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्र‍िमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है. इस बढ़ोत्तरी के बाद डीए 9 फीसदी हो गया है.

इस बढ़ोत्तरी का फायदा 1.10 करोड़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा. मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है.

Advertisement

2 फीसदी की बढ़ोत्तरी को मंजूरी मिलने के बाद इन्हें मिलने वाला 9 फीसदी हो गया है. महंगाई भत्ते में जो बढ़ोत्तरी हुई है. यह बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फॉमूर्ल के ह‍िसाब से हुई है.

इससे पहले केंद्रीय मंत्र‍िमंडल महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर चुकी है. इसी साल मार्च में इसकी घोषणा की गई थी. ये बढ़ी हुई दरें से लागू हुई थीं.

क्या होता है

अथवा डियरनेस अलाउंस वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों, पब्ल‍िक सेक्टर इम्प्लॉइज और पेंशनरों को दिया जाता है.

भारत की तरह ही और बांग्लादेश में डीए दिया जाता है. यह बढ़ती महंगाई और कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »