बैंक‍िंग शेयरों के दम पर तेज हुआ बाजार, सेंसेक्स 256- निफ्टी 75 अं‍क बढ़कर बंद

वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते शेयर बाजार ने सुबह तेज शुरुआत की. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बेहतर नतीजे आने की उम्मीद और बैंकिंग शेयरों ने इस तेजी को मजबूत करने का काम किया. इसकी बदौलत ही बाजार बंद भी बढ़त के साथ हुआ.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते शेयर बाजार ने सुबह तेज शुरुआत की. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बेहतर नतीजे आने की उम्मीद और बैंकिंग शेयरों ने इस तेजी को मजबूत करने का काम किया. इसकी बदौलत ही बाजार बंद भी बढ़त के साथ हुआ.

कारोबार खत्म होने के दौरान 256.10 अंकों की बढ़त के साथ 34,969.70 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी ने भी रफ्तार भरी और यह 74.50 अंकों की बढ़त के साथ 10,692.30  के स्तर पर बंद हुआ.

Advertisement

इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन शेयर बाजार को बैंक‍िंग शेयरों ने मजबूत किया है. शुक्रवार की सुबह से बैंक‍िंग शेयरों में जो मजबूती बनी थी, वह कारोबार के अंत तक बनी रही. कारोबार खत्म होने तक एक्स‍िस बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर टॉप गेनर में शामिल रहे.

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नतीजे आने हैं. इससे पहले काफी मजबूती देखने को मिली है. इसकी बदौलत बाजार में भी तेजी रही. शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में 2.17 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement