नोटबंदी के बाद से थी पैनी नजर, 18 लाख बैंक खातों में गड़बड़झाला, अब कार्रवाई की तैयारी

देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 लाख खातों के खिलाफ केंद्र सरकार कार्रवाई की तैयारी में है. वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि नोटबंदी के बाद ऐसे 18 लाख खातों का पता चला है, जिनमें जमा राशि खाताधारकों की आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती है. जेटली ने साथ ही कहा कि ऐसे खातों पर सरकार की कड़ी नजर है और खाताधारकों को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा.

Advertisement
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में यह जानकारी दी वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में यह जानकारी दी

साद बिन उमर

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 लाख खातों के खिलाफ केंद्र सरकार कार्रवाई की तैयारी में है. वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि नोटबंदी के बाद ऐसे 18 लाख खातों का पता चला है, जिनमें जमा राशि खाताधारकों की आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती है. जेटली ने साथ ही कहा कि ऐसे खातों पर सरकार की कड़ी नजर है और खाताधारकों को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा.

Advertisement

वित्तमंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि नोटबंदी के बाद निष्क्रिय पड़े या जनधन योजना के तहत खोले गए खातों के दुरुपयोग के संबंध में सरकार जांच कर रही है. इसके लिए विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है.

जेटली ने सदस्यों के सवालों के जवाब में बताया कि के बाद खातों में बड़ी धनराशि जमा कराने वालों पर सरकार की पैनी नजर है. इन लोगों से प्रारंभिक जानकारी मांगी गई थी और कई लोगों ने जानकारी दी भी है. जिन्होंने ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है, उनके बारे में जांच के बाद अगर यह पाया जाता है कि इनके खातों में जमा राशि उनके आय के स्रोतों से मेल नहीं खाती है तो उन्हें कानूनी नोटिस भेजे जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »