नीरव मोदी के 'रिदम हाउस' को खरीदना चाहते हैं आनंद महिंद्रा, ईडी अफसरों से मिले

आनंद महिंद्रा मंगलवार को ईडी के कुछ अफसरों से मिले थे, उन्होंने मुंबई स्थित रिदम हाउस (Rhythm House) की नीलामी प्रक्रिया के बारे में बात की.

Advertisement
आनंद मंहिद्रा आनंद मंहिद्रा

विरेंद्रसिंह घुनावत

  • मुंबई,
  • 07 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी के देश से बाहर जाने के बाद ईडी ने उनकी करीब 5000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली. अब इस संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस बाबत ईडी के कुछ अफसरों से मुलाकात की है.

आनंद महिंद्रा मंगलवार को ईडी के कुछ अफसरों से मिले थे, उन्होंने मुंबई स्थित रिदम हाउस (Rhythm House) की नीलामी प्रक्रिया के बारे में बात की. रिदम हाउस को नीरव मोदी ने 2016 में 32 करोड़ रुपए में खरीदा था, ये दक्षिण मुंबई के काला घोड़ा इलाके में है. नीरव मोदी इस जगह पर एक रिटेल शोरूम खोलना चाहते थे.

Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के खुलासे के बाद ईडी ने नीरव मोदी की संपत्तियों को अटैच किया है. इन्हीं में से एक रिदम हाउस भी है. अभी कुछ ही दिन पहले आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इच्छा जताई थी कि वह रिदम हाउस को एक म्यूज़िक परफॉर्मेंस वेन्यू के तौर पर तब्दील करना चाहते हैं.

इंडिया टुडे से बात करते हुए ईडी के स्पेशल डायरेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि आनंद महिंद्रा ने इस बाबत उनसे बात की है. उन्हें कहा गया है कि नीलामी प्रक्रिया में समय लगता है.

गौरतलब है कि रुपए के इस घोटाले के बाद नीरव मोदी देश से बाहर हैं. ईडी लगातार उनपर कार्रवाई कर रही है. वहीं भारत सरकार की तरफ से भी नीरव मोदी को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं. हाल ही में ईडी को नीरव मोदी के विदेशी खातों की जानकारी मिलनी शुरू हो गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement