साइरस की बर्खास्तगी का असर, HR हेड समेत तीन ने छोड़ी टाटा संस

मिस्त्री को हटाने के साथ ही परिषद को भी भंग कर दिया गया था. टाटा समूह की वेबसासाइट से भी इससे संबंधित सभी ब्यौरे को भी हटा दिया गया. माना जा रहा है कि मुकुंद राजन और हरीश भट्ट को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

Advertisement
मिस्त्री-टाटा मिस्त्री-टाटा

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद उनके करीबी भी कंपनी छोड़कर जा रहे हैं. एचआर विभाग के प्रमुख एनएस राजन के इस्तीफे के बाद शनिवार मधु कन्नन और निर्मल्या कुमार ने भी टाटा संस को छोड़ दिया. दोनों की भर्ती मिस्त्री के कार्यकाल में हुई थी.

के बाद कंपनी के निदेशक मंडल को भंग कर दिया गया था. 2013 में मिस्त्री ने पांच सदस्यीय समूह कार्यकारी परिषद का गठन किया था. ये तीनों ही इसके सदस्य थे. कन्नन यहां बिजनेस डेवलेपमेंट और कॉर्पोरेट मामले देखते थे, जबकि निर्मल्या कुमार रणनीतिक सलाहकार थे. इन्होंने टाटा कंपनी के सभी बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement

मिस्त्री को हटाने के साथ ही परिषद को भी भंग कर दिया गया था. टाटा समूह की वेबसासाइट से भी इससे संबंधित सभी ब्यौरे को भी हटा दिया गया. माना जा रहा है कि मुकुंद राजन और हरीश भट्ट को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.


साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद रतन टाटा को कंपनी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया. चार महीने के अंदर अगले अध्यक्ष का चयन करने के लिए एक कमेटी गठित की गई. टाटा संस के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन ऑफ टाटा संस के मुताबिक कमेटी में रतन एन.टाटा, वेणु श्रीनिवासन, अमित चंद्रा, रोनेन सेन तथा लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल हैं. कमेटी को चार महीने के अंदर अध्यक्ष का चयन अनिवार्य रूप से कर लेना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »