Advertisement

Stock Market Rally: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी बमबम, चुनावी नतीजों का जोरदार असर

आजतक बिजनेस डेस्क | नई दिल्ली | 04 मई 2026, 1:41 PM IST

Stock Market Rally: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. इनका सीधा असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. इलेक्शन रिजल्ट डे पर सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए.

चुनावी नतीजों वाले दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी. (File Photo: ITG)

शेयर बाजार (Share Market) में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे (Election Results Day 2026) आने शुरू हो गए हैं और इनसे जुड़े हर अपडेट से सेंसेक्स-निफ्टी की चाल प्रभावित होती दिख रही है. पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद जैसे-जैसे रुझान आते जा रहे हैं, शेयर मार्केट की चाल बदल रही है. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) ओपनिंग के साथ ही 800 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty)  भी करीब 250 अंक की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है. 

1:41 PM (39 मिनट पहले)

अचानक फिसल गए सेंसेक्स-निफ्टी 

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर बाजार में अचानक सुस्ती आ गई है. शुरुआत में रॉकेट की रफ्तार से भागते नजर आने वाले सेंसेक्स-निफ्टी ने तेजी गंवा दी. दोपहर 1.40 बजे अचानक BSE Sensex फिसलकर 77000 के स्तर के नीचे आ गया, तो वहीं निफ्टी भी महज 50 अंक की उछाल के सात 24048 पर ट्रेड करता नजर आया. 

12:55 PM (एक घंटा पहले)

बाजार की धीमी हुई रफ्तार 

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर बाजार में जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ रहा है, सेंसेक्स-निफ्टी की तेज रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है. ओपनिंग के साथ ही 800 अंक से ज्यादा की उछाल भरने वाला बीएसई का सेंसेक्स की तेजी दोपहर 12.50 बजे पर अचानक कम होकर 375 अंक रह गई, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 117 अंक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था. 

12:39 PM (एक घंटा पहले)

ऑटो शेयरों में ताबड़ातोड़ तेजी 

Posted by :- Deepak Chaturvedi

सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी के बीच ऑटो शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. मारुति से लेकर महिंद्रा तक के शेयर ताबड़तोड़ तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी करीब डेढ़ फीसदी की उछाल में नजर आया. Maruti, M&M, Bajaj Auto Share 3-4 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. 

11:52 AM (2 घंटे पहले)

तिमाही नतीजों का शेयर बाजार पर असर 

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर बाजार पर चुनावी नतीजों का ही नहीं, बल्कि तमाम दिग्गज कंपनियों द्वारा जारी किए जा रहे चौथी तिमाही के नतीजों का भी असर साफ देखने को मिल रहा है. सोमवार को BHEL Q4 Results जारी किए गए, इनमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को FY26 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफ़िट बढ़कर 1,283 करोड़ हो गया. ये अनुमान से काफी अधिक है. इसका असर BHEL Share पर भी देखने को मिला और इसमें 10% का अपर सर्किट लग गया. 

Advertisement
10:58 AM (3 घंटे पहले)

मैन्युफैक्चरिंग PMI में इजाफा

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर बाजार में तेजी में भारत के लिए लगातार आ रही Good News का भी रोल रहा. सोमवार को ही भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ के आंकड़े भी आए हैं. भारीत का मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल में बढ़ा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, S&P Global का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मार्च के 53.9 से बढ़कर 54.7 हो गया. ये लगातार पांचवां साल है जब ये आंकड़ा 50 से ऊपर बना हुआ है. इससे भी मार्केट का मिजाज सुधरा है. 

10:19 AM (4 घंटे पहले)

तेल की कीमतों का बाजार पर असर 

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर बाजार में तेजी के पीछे के और भी कई कारण देखने को मिले हैं. इनमें एक अहम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को भी माना जा सकता है. बीते शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को ये गिरावट के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा. WTI Crude Price भी 101 डॉलर पर आ गया, जबकि Murban Crude Price 3.94 फीसदी की गिरावट के साथ 103.8 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का जोखिम कम हुआ और शेयर बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है. 

10:08 AM (4 घंटे पहले)

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बमबम

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर मार्केट में तेजी के बीच सिर्फ लार्जकैप कंपनियों के शेयरों में ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी में भी बमबम नजर आया. बीएसई मिडकैप में Aurus Labs Share (4.60%), Fortis Share (3.80%), Colpal Share (3.40%), Godrej Properties Share (3.10%) और BHEL Share (2.60%) के साथ ट्रेड करते दिखे. स्मॉलकैप कैटेगरी में Asterdm Share (8.50%) और Lal Path Lab Share (7.99%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे.

10:02 AM (4 घंटे पहले)

विदेशों से मिले थे अच्छे संकेत 

Posted by :- Deepak Chaturvedi

भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले ही विदेशों से सेंसेक्स निफ्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे थे, ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था, तो वहीं Gift Nifty भी ग्रीन जोन में नजर आया. 

9:59 AM (4 घंटे पहले)

सभी सेक्टर ग्रीन-ग्रीन 

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर बाजार में तेजी के बीच लगभग सभी सेक्टर ग्रीन जोन में नजर आए. निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक में तेजी के साथ कोराबार हो रहा था. 

Advertisement
9:38 AM (4 घंटे पहले)

दिग्गज कंपनियों के शेयर दौड़े

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर बाजार में तेजी के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल Maruti Share (4.10%), HUL Share (3.95%), LT Share (2.50%), Asian Paints Share (2.40%), Adani Ports Share (2.35%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं बैंकिंग शेयरों में भी उछाल देखने को मिला. Axis Bank Share (1.80%), HDFC Bank Share (1.60%) और SBI Share (1.30%) की तेजी में नजर आया. 

9:31 AM (4 घंटे पहले)

निफ्टी झटके में 24000 के पार

Posted by :- Deepak Chaturvedi

सेंसेक्स की तरह निफ्टी इंडेक्स ने भी जोरदार रफ्तार के साथ शुरुआत की. Election Results Day पर ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 23,997 की तुलना में तेजी लेकर 24,000 के पार ओपन हुआ और फिर अचानक सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 24,245 के लेवल पर जा पहुंचा. 

9:29 AM (4 घंटे पहले)

सेंसेक्स खुलते ही 800 अंक उछला

Posted by :- Deepak Chaturvedi

शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,913 की तुलना में तेजी लेकर 77,257 पर ओपन हुआ और फिर कुछ मिनटों में ही ये 30 शेयरों वाला इंडेक्स 830 अंक की तगड़ी छलांग लगाते हुए 77,746 के लेवल पर कारोबार करने लगा.