Gold-Silver की कीमतों में गिरावट, चांदी 3300 रुपये सस्ती, सोने का रेट भी हुआ कम

Gold-Silver Prices Today: 3 June 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. चांदी का रेट अब 2 लाख 62 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1 लाख 43 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. आइए जानते हैं 18-22-24 कैरेट सोने और चांदी के रेट में आज कितने रुपये की गिरावट आई है.

Advertisement
3 जून को 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार रुपये से नीचे (फाइल फोटो- ITG) 3 जून को 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 43 हजार रुपये से नीचे (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार, 3 जून को गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक,  3 जून 2026 को सुबह जारी रेट्स में सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 155264 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. 

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

Advertisement

ibjarates.com पर जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी भी सस्ती होने के साथ अब 2 लाख 62 हजार रुपये किलो तक आ गई है, जो बीते दिन शाम के समय 2 लाख 65 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक थी.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

3 मई 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता मंगलवार, 2 मई शाम का भाव बुधवार, 3 मई सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 156294 155264  1030 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 155668 154642  1026 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  143165 142222  943 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 117221 116448  773 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 91432 90829  603 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      265300

262000

Advertisement
  3300 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 2 जून को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 156296
  • शाम का रेट-  156294

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 143167
  • शाम का रेट-  143165

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »