Gold फिर 1 लाख 41 हजार के पार, चांदी भी महंगी, जानें 22-24 कैरेट सोने का रेट

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 29 जून 2026 को फिर सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
Gold-Silver Prices Today 29 June 2026, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 41 हजार के पार Gold-Silver Prices Today 29 June 2026, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 41 हजार के पार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

29 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 41 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते कारोबारी दिन गुरुवार, 25 जून की शाम को 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे था. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी उछाल आया है.

Advertisement

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. जबकि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. ऐसे में 26 अप्रैल को मुहर्रम की छुट्टी और 27-28 को शनिवार-रविवार की वजह से रेट्स जारी नहीं किए गए थे.

ibjarates.com पर 29 जून 2026 को सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 141343 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते कारोबारी दिन 139313 रुपये था. जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. 

Gold-Silver Prices Today 29 जून 2026: आज क्या है सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता गुरुवार,25 जून सुबह का रेट गुरुवार, 25 जून शाम का रेट सोमवार, 29 जून सुबह का रेट कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     140022 139873 141911  2038 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      139461 139313 141343  2030 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      128260 128124 129990  1866 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      105017 104905 106433  1528 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      81913 81826 83018  1129 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      215485 216541 221600
5059 रुपये महंगी

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »