जीडीपी आंकड़ों के बाद आज शेयर बाजार में बहार, निफ्टी 13 हजार पार 

शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े आने के बाद आज पहली बार बाजार खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 286 अंकों की तेजी के साथ 44,435 पर खुला और 505.72 अंकों की उछाल के साथ 44,655.44 पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 140.10 अंकों की बढ़त के साथ 13,109.05 पर बंद हुआ. 

Advertisement
हरे निशान में खुला शेयर बाजार (फाइल फोटो: PTI) हरे निशान में खुला शेयर बाजार (फाइल फोटो: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 01 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST
  • जीडीपी के आंकड़े आने के बाद आज खुला शेयर बाजार
  • हरे निशान में हुई शुरुआत, निफ्टी 13 हजार के पार
  • सेंसेक्स 505 अंकों की उछाल के साथ 44,655 पर बंद

जीडीपी के अनुमान से कम खराब आंकड़ों और अच्छे अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से दिसंबर के पहले दिन यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बहार का माहौल रहा. सुबह हरे निशान में खुला बाजार कारोबार के अंत में अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 505.72 अंकों की उछाल के साथ 44,655.44 पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 140.10 अंकों की बढ़त के साथ 13,109.05 पर बंद हुआ. 

Advertisement

सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 286 अंकों की तेजी के साथ 44,435 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94 अंकों की तेजी के साथ 13,062 पर खुला. शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े आने के बाद आज पहली बार बाजार खुला था. गुरु नानक जयंती की वजह से सोमवार को बाजार बंद था. 

जीडीपी का आंकड़ा बेहतर 

गौरतलब है कि शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद सरकार ने जीडीपी के सितंबर तिमाही के आंकड़े जारी किये थे. सितंबर तिमाही में भारत के जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट आयी है. यह तमाम एजेंसियों और एक्सपर्ट के अनुमान से कम गिरावट है, इसलिए इसे बेहतर माना जा रहा है. 

बाजार खुलने के बाद थोड़ी ही देर में इसमें तेजी कम हो गयी और एक समय तो यह लाल निशान में भी चला गया. लेकिन बाद में फिर बाजार में मजबूती आने लगी. सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 213 अंक की तेजी के साथ 44,363 पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में 981 शेयरों में तेजी और 376 शेयरों में गिरावट आयी.  

Advertisement

इसे देखें: आजतक LIVE TV 

येस बैंक के शेयरों में अपर सर्किट 

येस बैंक के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में अच्छे सेंटिमेंट और शेयर बाजार में तेजी के माहौल की वजह से येस बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गयी. 

ये रहा सेंसेक्स का हाल 

Sensex

पिछले हफ्ते हुई थी बढ़त

पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में सुस्ती रही. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.02 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,149.72 पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई का निफ्टी 18.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत फिसलकर 12,968.95 पर ठहरा.

हालांकि पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 267.47 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की और निफ्टी में 109.90 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. एस्ट्राजेनेका के संभावित कोविड टीके के परीक्षण के आंकड़ों पर उठ रहे सवालों के बीच वैश्विक बाजार बढ़त में रहे. रुपये की पांच दिनों की लगातार तेजी पर शुक्रवार को लगाम लग गई. रुपया 17 पैसे गिरकर 74.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »