कोरोना का डर हावी! शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1708 अंक टूटा 

सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 635 अंकों की गिरावट के साथ 48,956.65 पर खुला. दोपहर 3 बजे के आसपास सेंसेक्स 1898 अंक टूटकर 47,693.44 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1707.94 अंकों की भारी गिरावट के साथ 47,883.38 पर बंद हुआ.

Advertisement
शेयर बाजार में भारी गिरावट शेयर बाजार में भारी गिरावट

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST
  • शेयर बाजार में आज भारी गिरावट
  • कोरोना और लॉकडाउन की चिंता हावी

कोरोना के बढ़ते मामलों की चिंता की वजह से हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 635 अंकों की गिरावट के साथ 48,956.65 पर खुला. इसके बाद बाजार की गिरावट बढ़ती गई. दोपहर 3 बजे के आसपास सेंसेक्स 1898 अंक टूटकर 47,693.44 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1707.94 अंकों की भारी गिरावट के साथ 47,883.38 पर बंद हुआ.

Advertisement

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190 अंकों की गिरावट के साथ 14,644.65 पर खुला. सुबह 11.42 के आसपास निफ्टी 491 अंकों की गिरावट के साथ 14343 पर पहुंच गया. निफ्टी 489.50 अंकों की गिरावट के साथ 14,345.35 पर बंद हुआ. 

सभी सेक्टर लाल निशान में

सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान में बंद हुए. पीएसयू बैंक इंडेक्स में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. Auto, एनर्जी, इन्फ्रा और मेटल सूचकांक 4 से 5 फीसदी टूट गए. शेयर बाजार में इस भारी गिरावट की वजह देश में कोरोना के बढ़ते मामले और लॉकडाउन की चिंता है. वैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से तो मिले-जुले संकेत मिले हैं. एशियाई शेयर बाजार सोमवार को नरमी में खुले हैं, लेकिन रविवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे.

सेंसेक्स का हाल 

Sensex

इन्फोसिस के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर

Advertisement

इस गिरावट के बाजार में भी इन्फोसिस के शेयर अपने आल टाइम हाई पर पहुंच गए. असल में इन्फोसिस ने 14 अप्रैल को अपने शेयरों के बायबैक का ऐलान किया है. इसकी वजह से आज बीएसई पर इन्फोसिस के शेयर 2.72 फीसदी चढ़कर 1,480 रुपये की ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंच गए. हालांकि कारोबार के अंत में इन्फोसिस करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 1425.80 पर बंद हुआ. 

शुक्रवार को भी आई थी गिरावट 

इसके पहले भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सपाट खुले थे. सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स महज 3 अंक की गिरावट के साथ 49,743.39 पर खुला. हालांकि सुबह 9.40 के बाद यह हरे निशान में पहुंच गया. इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 154.89 अंक टूटकर 49,591.32 पर बंद हुआ.  

दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9 अंक की तेजी के साथ 14,882.65 पर खुला. सुबह 10.10 बजे के आसपास यह 45 अंक की उछाल के साथ 14,918.45 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में निफ्टी 38.95 अंक टूटकर 14,834.85 पर बंद हुआ. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »