शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, अडानी ग्रीन में आया 5 फीसदी का उछाल 

बुधवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 105 अंकों की गिरावट के साथ 50,088.81 पर खुला. लेकिन सुबह 9.37 के आसपास सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 50,279.01 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 290.69 अंकों की तेजी के साथ 49,902.64 पर बंद हुआ. 

Advertisement
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव (फाइल फोटो: Getty Images) शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव (फाइल फोटो: Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST
  • शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव
  • सेंसेक्स 290 अंकों की तेजी के साथ बंद

इस हफ्ते लगातार दो दिन अच्छी बढ़त देखने के बाद आज शेयर बाजार में दिन भर उतार-चढ़ाव का रुख रहा. बुधवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 105 अंकों की गिरावट के साथ 50,088.81 पर खुला. लेकिन सुबह 9.37 के आसपास सेंसेक्स 86 अंक की तेजी के साथ 50,279.01 पर पहुंच गया. 

सुबह 10.12 बजे के आसपास सेंसेक्स फिर लाल निशान में पहुंच गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 290.69 अंकों की गिरावट के साथ   49,902.64 पर बंद हुआ. 

Advertisement

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 15,058.60 पर खुला. सुबह 9.55 के आसपास निफ्टी 25 अंक की तेजी के साथ 15,133.40 पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में निफ्टी 77.95 अंकों की की गिरावट के साथ 15,030.15 पर बंद हुआ. 

निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एमऐंडएम, बजाज फिनसर्व आदि शामिल रहे. इसी तरह बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में कोल इंडिया, सिप्ला, सन फार्मा, यूपीएल और आईओसी शामिल रहे. 

अडानी ग्रीन एनर्जी में तेजी 

अडानी ग्रीन एनर्जी ने एसबी एनर्जी के 5 गीगावॉट रीन्यूएबल एनर्जी क्षमता के कारोबार का अधिग्रहण करने का फैसला किया है. इस खबर के बाद बीएसई पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 5 फीसदी चढ़कर 1258.85 रुपये तक चले गए. कंपनी ने यह सौदा करीब 26,000 करोड़ रुपये में किया है. 

Advertisement

सेंसेक्स का हाल 

Sensex close

रुपया सपाट खुला 

बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 73.02 पर खुला. मंगलवार को रुपया 73.04 पर बंद हुआ था. कारोबार के अंत में रुपया 12 पैसे की नरमी के साथ 73.16 पर बंद हुआ. अंत में यह 1244.30 रुपये पर बंद हुआ. 

मंगलवार को आई थी तेजी 

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी तेजी रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 406 अंकों की तेजी के साथ 49,986.68 पर खुला और थोड़ी ही देर में 50 हजार के पार हो गया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 612.60 अंकों की उछाल के साथ 50,193.33 पर बंद हुआ. 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 144 अंकों की तेजी के साथ 15,067.20 पर खुला. कारोबार के अंत में निफ्टी 184.95 अंकों की तेजी के साथ 15,108.10 पर बंद हुआ. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »