Voda Idea के शेयर में उतार चढ़ाव, 134 अंक लुढ़क कर बंद हुआ सेंसेक्स

दूरसंचार नियामक के नोटिस के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराने वाली विवादास्पद शुल्क योजना को वापस ले लिया है.

Advertisement
वोडा-आइडिया में सुस्ती वोडा-आइडिया में सुस्ती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST
  • सेंसेक्स 134 अंक लुढ़क कर बंद हुआ
  • निफ्टी में भी 11.15 अंक की गिरावट
  • वोडा आइडिया के शेयर में उतार चढ़ाव

बीते गुरुवार को शानदार दस्तक के बाद हैप्पिएस्ट मांइड्स टेक्नोलॉजीस लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को मुनाफावसूली रही. शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब चार फीसदी लुढ़क गए, शेयर 358 रुपये के भाव पर बंद हुआ. बता दें कि आईटी सर्विसेज कंपनी हैप्पिएस्ट मांइड्स का शेयर बीएसई में 351 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो आईपीओ इश्यू प्राइस के मुकाबले 111.14 प्रतिशत अधिक रहा. अंत में यह 123.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 371 रुपये पर बंद हुआ. 

Advertisement

वोडा-आइडिया का हाल
कारोबार के दौरान वोडाफोन आइडिया के शेयर में उतार चढ़ाव रहा. बता दें कि दूरसंचार नियामक के नोटिस के बाद वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराने वाली विवादास्पद शुल्क योजना को वापस ले लिया है.

दरअसल, ट्राई ने इस प्लान को लेकर कंपनी को पिछले महीने कारण बताओ नोटिस जारी किया था. ट्राई का कहना था कि इस प्लान में पारदर्शिता की कमी है और यह भ्रामक है. यह नियामकीय रूपरेखा के अनुकूल नहीं है. हालांकि, कंपनी ने इसके साथ ही ट्राई को नया रेडएक्स प्लान सौंपा है. कंपनी ने संशोधित प्लान में तेज इंटरनेट स्पीड के दावे को हटा दिया है. 

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच बैंक, वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को सेंसेक्स 134 अंक लुढ़क गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ कारोबार के दौरान 564.69 अंक के दायरे में रहा और अंतत: 134.03 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 38,845.82 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 11.15 अंक यानी 0.10 प्रतिशत फिसलकर 11,504.95 अंक पर बंद हुआ.

Advertisement

एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक गिरावट

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचडीएफसी बैंक में सर्वाधिक दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही. इसके अलावा कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी और टाटा स्टील में भी गिरावट रही. इनके इतर भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और पावरग्रिड के शेयरों में तेजी रही.

गुरुवार को बाजार का हाल

शेयर बाजारों में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर गुरुवार को विराम लग गया. सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और पूरे कारोबार के दौरान नकारात्मक दायरे में रहा. अंत में यह 323 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,979.85 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 88.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 11,516.10 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फिनसर्व रही. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »