गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 630 अंक मजबूत, निफ्टी में भी उछाल

बजाज फाइनेंस में 5 फीसदी तो वहीं एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. टेक महिंद्रा, बजाज आटो और बजाज फाइनेंस के शेयर में भी गिरावट रही. एचडीएफसी, एयरटेल, ए​शियन बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी बढ़त रही.

Advertisement
शेयर बाजार में तेजी शेयर बाजार में तेजी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST
  • शेयर बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत
  • सेंसेक्स करीब 630 अंक मजबूत हुआ
  • निफ्टी भी 170 अंक मजबूत हुआ

भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है.  कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 630 अंक मजबूत होकर 38,697 अंक के स्तर पर बंद हुआ.इसी तरह, निफ्टी में भी रौनक रही. निफ्टी 170 अंक मजबूत होकर 11,416 अंक के स्तर पर ठहरा. बीएसई इंडेक्स पर इंडसइंड बैंक के शेयर 12.41 फीसदी बढ़त के साथ 592.10 अंक पर बंद हुए. बजाज फाइनेंस में 5 फीसदी तो वहीं एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. टेक महिंद्रा, बजाज आटो और बजाज फाइनेंस के शेयर में भी गिरावट रही. एचडीएफसी, एयरटेल, ए​शियन बैंक, एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी बढ़त रही.

Advertisement

लाल निशान पर बंद रिलायंस के शेयर
शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में एक फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, कुछ देर बाद गिरावट आई और कारोबार के अंत में रिलायंस के अंत में शेयर लाल निशान पर बंद हुए. रिलायंस रिटेल में अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वरलेक पार्टनर्स 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी. इस नये निवेश के लिए रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.285 लाख करोड़ रुपये किया गया है. 

बुधवार को बाजार का क्या रहा हाल
शेयर बाजार में बुधवार को पूरे सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा, हालांकि आखिर में सेंसेक्स 95 अंकों की बढ़त के साथ 38,068 के करीब बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25 अंक चढ़कर 11,248 के करीब बंद हुआ. बीएसई मिडकैप सूचकांक 7.90 अंक चढ़कर 14,705.17 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 6.18 अंकों की बढ़त के साथ 14,867.36 पर ठहरा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, जबकि 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

Advertisement

सेंसेक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों में टेक महिंद्रा (3.06 फीसदी), टाइटन (2.83 फीसदी), नेस्ले इंडिया (1.92 फीसदी), हिंदुस्तान यूनीलीवर (1.68 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.57 फीसदी) शामिल रहे. सेंसेक्स के सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच शेयरों में भारती एयरटेल (3.34 फीसदी), टाटा स्टील (2.77 फीसदी), इंडसइंड (1.77 फीसदी), सनफार्मा (1.01 फीसदी) और एमएंडएम (0.87 फीसदी) शामिल रहे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »