SWIFT से रूस का पत्ता साफ होने पर आनंद्र महिंद्रा ने किया न्यूक्लियर बम का जिक्र, ऐसा क्यों?

अभी स्विफ्ट की कवरेज इस तरह से व्यापक हो गई है कि यह एक तरह से यूनिवर्सल सिस्टम का रूप ले चुका है. एक देश से दूसरे देश में पेमेंट कर पाना इसके बिना काफी मुश्किल हो गया है. अब जबकि रूस को इससे बाहर कर दिया गया है तो रूस के किसी भी व्यक्ति को बाहर पैसे भेजने या पैसे मंगाने में दिक्कत होगी.

Advertisement
आनंद महिंद्रा ने शेयर की तस्वीर (Photo: American Air Museum) आनंद महिंद्रा ने शेयर की तस्वीर (Photo: American Air Museum)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST
  • रूस पर कई देश लगा चुके हैं कड़े प्रतिबंध
  • रूस-यूक्रेन जंग पर लगातार रिएक्ट कर रहे महिंद्रा

यूक्रेन (Ukraine) पर हमला करने के बाद रूस (Russia) कई देशों के निशाने पर आ चुका है. रूस के इस कदम की खूब आलोचना हो रही है. इतना ही नहीं, उसे अमेरिका (US) समेत कई देशों के प्रतिबंधों का भी शिकार होना पड़ा है.

अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस को आर्थिक तौर पर दंडित करने के लिए कई उपाय कर रहे हैं, जिनमें इंटरनेशनल पेमेंट सिस्टम स्विफ्ट (SWIFT) से रूस को बाहर करना भी शामिल है. इसे अब तक के प्रतिबंधों में सबसे प्रभावी माना जा रहा है. यह किस कदर प्रभावी है, उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इसकी तुलना न्यूक्लियर बम से कर दी है.

Advertisement

आनंद महिंद्रा ने बताया व्यापक संहार का हथियार

आनंद महिंद्रा यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग से हो रहे बदलावों पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले महिंद्रा इस मसले पर कई Tweet कर चुके हैं. ताजा पोस्ट में उन्होंने 2 तस्वीरें साझा की, जिसमें एक तरफ परमाणु बम बरसाते विमान की पुरानी तस्वीर है, तो दूसरी ओर स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम का लोगो(LOGO) लगा है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा...व्यापक तबाही करने वाले पुराने और नए हथियार. आनंद महिंद्रा ने शांति के महत्व को लेकर आए एक रिप्लाई की सराहना करते हुए लिखा कि इससे बढ़कर कोई और लक्ष्य नहीं हो सकता है.

The old—and new—Weapons of Mass Destruction….

— anand mahindra (@anandmahindra)

इंसानों को बोले सबसे मूर्ख प्रजाति

इससे पहले जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन  (Russian President Vladimir Putin) ने रूसी परमाणु हथियारों को हाई अलर्ट पर डालने का आदेश दिया, तो आनंद महिंद्रा ने उस कदम की भी आलोचना की. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के इस आदेश से जुड़ी खबर साझा करते हुए लिखा, 'हम इस ग्रह पर सबसे मूर्ख प्रजाति हैं. हम लगातार और बिना जरूरत के तबाही व मुक्ति के बीच झूलते रहते हैं.'

Advertisement
— anand mahindra (@anandmahindra)

इस कारण है स्विफ्ट सिस्टम का महत्व

स्विफ्ट का पूरा नाम है सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्यूनिकेशन. दूसरे शब्दों में इसे इंटरनेशनल बैंकिंग सिस्टम का WhatsApp कहा जा सकता है.  इसे अभी दुनिया भर में 11 हजार से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थाएं व कंपनियां इस्तेमाल कर रही हैं. इसे इंटरनेशनल पेमेंट के लिए आज के समय में 200 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है. इसका इस्तेमाल करने वालों में फेडरल रिजर्व, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ चाइना समेत दुनिया भर के लगभग सारे सेंट्रल बैंक शामिल हैं. इस बात से इसका महत्व समझा जा सकता है.

इन भारतीय कंपनियों को सीधे नुकसान

रूस को इस सिस्टम से बाहर किए जाने के बाद एनालिस्ट भारत को भी नुकसान होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. रूस के तेल के कुओं में भारत की सरकारी तेल कंपनियां भी कुछ मालिकाना हक रखती हैं. खासकर वोस्तोक प्रोजेक्ट (Vostok Project) में भारतीय कंपनियों की अच्छी-खासी भागीदारी है. जानकारों का कहना है कि रूबल में आई तेज गिरावट से भारतीय कंपनियों को डॉलर टर्म में डिविडेंड का नुकसान होगा. इससे ओएनजीसी (ONGC), ऑयल इंडिया (Oil India), इंडियन ऑयल (Indian Oil) और बीपीसीएल (BPCL) जैसी भारतीय कंपनियों को दिक्कतें होंगी. रूस के सबसे बड़े ऑयलफील्ड में से एक वैंकोर (Vankor Oilfield) में इन कंपनियों की 49.9 फीसदी हिस्सेदारी है. वैंकोर ऑयफीलड के इन्वेस्टर्स को तेल या गैस के बजाय डिविडेंड से ही रिटर्न मिलता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement