कमाल के ये 21 शेयर... 1 साल में 400% तक रिटर्न, पांच गुना हुआ न‍िवेशकों का पैसा!

स्‍माल और मिडकैप इंडेक्‍स में 65 फीसदी तक की तेजी आई है. शेयर बाजार के कई इंडेक्‍स में तेज बढ़ोतरी के कारण कई स्‍टॉक्‍स ने मल्‍टीबैगर रिटर्न दिए हैं. मल्‍टीबैगर शेयरों में Hudco, मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्‍स, जुपिटर वैगन्‍स, इरकॉन इंटरनेशनल जैसे शेेयर शामिल हैं.

Advertisement
मल्‍टीबैगर स्‍टॉक्‍स मल्‍टीबैगर स्‍टॉक्‍स

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 30 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 समाप्‍त होने में कुछ ही दिन बचे हैं. इस बीच, शेयर बाजार में कुछ स्‍टॉक्‍स ने निवेशकों की धुआंधार कमाई कराई है. वित्त वर्ष 2024 के दौरान स्‍माल और मिडकैप स्‍टॉक्‍स ने तो निवेशकों की दौलत 5 गुना तक बढ़ा दी. वहीं सेंसेक्‍स और निफ्टी 50 में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई. 

स्‍माल और मिडकैप इंडेक्‍स में 65 फीसदी तक की तेजी आई है. शेयर बाजार के इन इंडेक्‍स में तेज बढ़ोतरी के कारण कई स्‍टॉक्‍स ने मल्‍टीबैगर रिटर्न दिए हैं. Ace Equity index के द्वारा प्रोवाइड कराए गए डाटा के मुताबिक, बीएसई500 इंडेक्स में 113 शेयरों ने निवेशकों की रकम को दोगुना किया है, जबकि 330 शेयरों या 66 फीसदी शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. BSE500 index में 20 स्‍टॉक ने तीगुना पैसा दिया है. 

Advertisement

इन 2 स्‍टॉक्‍स ने दिया 400% का रिटर्न 
वित्त वर्ष 2024 में टॉप परफॉर्मेंश शेयरों में सबसे पहला नाम इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) का रहा है, जिसने एक साल में 441 फीसदी का रिटर्न दिया है. अभी ये स्‍टॉक 142.4 रुपये पर है. वहीं 29 मार्च को यह स्‍टॉक 26.34 रुपये प्रति शेयर पर था. इसके अलावा, सुजलॉन एनर्जी वित्त वर्ष के दौरान 7.95 से 40.47 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंचा है. इस अवधि के दौरान इस स्‍टॉक ने 400 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 

ये स्‍टॉक्‍स भी बने मल्‍टीबैगर 
वित्त वर्ष 2024 के दौरान अन्‍य मल्‍टीबैगर शेयरों में Hudco, मैंगलोर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्‍स, जुपिटर वैगन्‍स, इरकॉन इंटरनेशनल और REC शामिल हैं. इन स्‍टॉक्‍स ने एक साल के दौरान 310-330 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इनमें से कुछ स्‍टॉक्‍स पर ब्रोकरेज ने बढ़ोतरी की उम्‍मीद जताई है. JM Financial ने सुजलॉन का टारगेट प्राइस 54 रुपये प्रति शेयर रखा है. 

Advertisement

इन स्‍टॉक ने तीगुना किया पैसा 
एक साल में कल्‍याण ज्‍वेलर्स इंडिया ने 290 प्रतिशत, कोचिन शिपयार्ड ने 280 प्रतिशत, रेल विकास निगम ने 280 फीसदी, SJVN के स्‍टॉक्‍स ने 270%, टाटा इन्‍वेस्‍टमेंट कॉपोरेशन ने 255 प्रतिशत, जोमैटो ने 255 फीसदी और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्‍स ने 250 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, सोभा, NBCC (India), स्‍वान एनर्जी, पावर फाइनेंस कॉपोरेशन, अपार इंडस्‍ट्रीज और एनएलसी इंडिया भी 200-240 फीसदी चढ़ा है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »