भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. गोल्ड-सिल्वर के रेट्स में 14 मई को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लेटेस्ट रेट्स की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 61 हजार रुपये से अधिक है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 14 मई 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 18 कैरेट सोने का दाम 121012 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत आज (गुरुवार), 14 मई की सुबह चांदी का भाव 2 लाख 87 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते दिन 2 लाख 86 हजार रुपये था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते.
आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
| शुद्धता | बुधवार शाम के रेट | गुरुवार सुबह का रेट | कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 160977 | 161349 | 372 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 160332 | 160703 | 371 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 147455 | 147796 | 341 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 120733 | 121012 | 279 रुपये महंगा |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 94172 | 94389 | 217 रुपये महंगा |
| चांदी (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 287720 | 287350 |
370 रुपये महंगी |
बीते दिन यानी 13 मई को सुबह और शाम में क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?
24 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड
चांदी की कीमत
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.
aajtak.in