सोना-चांदी की कीमतों में इज़ाफा, जानें आज क्या है 18-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold-Silver Price Today 14 May 2026: सोने का रेट जहां 1 लाख 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है तो वहीं, चांदी की कीमत 2 लाख 87 हजार रुपये किलो से अधिक है. आइए जानते हैं आज कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 61 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG) 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 61 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. गोल्ड-सिल्वर के रेट्स में 14 मई को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लेटेस्ट रेट्स की बात करें तो 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 47 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 61 हजार रुपये से अधिक है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 14 मई 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 18 कैरेट सोने का दाम 121012 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत आज (गुरुवार), 14 मई की सुबह चांदी का भाव 2 लाख 87 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते दिन 2 लाख 86 हजार रुपये था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते. 

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी 

  शुद्धता बुधवार शाम के रेट गुरुवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     160977 161349 372 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      160332 160703 371 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      147455 147796 341 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      120733 121012 279 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      94172 94389 217 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      287720 287350
370 रुपये महंगी

बीते दिन यानी 13 मई को सुबह और शाम में क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

Advertisement

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 160411
  • शाम का रेट-  160977

 
22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  146936
  • शाम का रेट-  147455

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 286850
  • शाम का रेट- 287720

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement