सोना-चांदी का भाव गिरा, 22 कैरेट गोल्ड अब भी 1 लाख 42 हजार के पार, देखें लेटेस्ट प्राइस

Today Gold-Silver Rates: 01 जून को सोना-चांदी की कीमतों में ग‍िरावट देखने को मिली है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 01 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी सस्ता हुआ है. हालांकि, 22 कैरेट गोल्ड का रेट अभी भी 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. आइए जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
ibjarates.com, Gold-Silver Prices Today 01 June 2026 ibjarates.com, Gold-Silver Prices Today 01 June 2026

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में 01 जून को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार खुलने के साथ 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है, जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शाम को 1 लाख 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार था. वहीं, चांदी की कीमत भी अब गिरावट के साथ 2 लाख 63 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई है. 

Advertisement

ibjarates.com पर 01 जून को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 54 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है.

बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी नहीं किए जाते हैं. आइए देखते हैं बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार 29 मई की शाम की तुलना में आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी.

 01 जून 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

  शुद्धता शुक्रवार, 29 मई शाम का भाव सोमवार, 01 जून सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 156463 155599  864 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 155836 154976  860 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  143320 142529  791 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 117347 116699  648 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 91531 91025  506 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      263350

262900

Advertisement
 450 रुपये सस्ती

शुक्रवार, 29 मई को सुबह-शाम क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 157043
  • शाम का रेट-  156463

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  143851
  • शाम का रेट-  143320

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »